फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

बहन से विवाद के बाद नीम के पेड़ पर लगाई थी फांसी

Mon, 20 Jan 2020 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र के करैंहा गांव में मायके में विवाहिता ने बहन से विवाद के बाद फांसी लगा ली थी। परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने गुत्थी सुलझाने लेने का दावा किया है। परिजनों की ओर से भी कोई आरोप नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के करैहा गांव के मेड़ू का डेरा निवासी दिवंगत जगदेव निषाद की बेटी रामा देवी (35) की शादी करीब 15 साल पहले कोर्रा कनक के पुराने डेरा गांव निवासी रामनरेश के साथ हुई थी। रामा देवी करीब तीन माह से लगातार मायके में रह रही थी। उसके तीन बच्चे भी पति के साथ ही रहते हैं। विवाहिता रामा देवी ने कोर्ट में गुजारा भत्ता और घरेलू हिंसा की याचिका दाखिल की थी। गांव किनारे दादी के घर में रामा देवी 15 जनवरी की रात छोटी बहन रीना के साथ सोने गई थी। घर के पीछे खेत से रामा देवी का 16 जनवरी की सुबह शव बरामद हुआ था। उसके गले में दुपट्टे का फंदा कसा हुआ था। जिससे पुलिस को मामला संदिग्ध लगा था। मां शिवप्यारी ने हत्या का आरोप दामाद पर लगाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि के बाद पुलिस ने शनिवार को परिजनों से अलग-अलग बातचीत की। उन सभी लोगों के बयान दर्ज किए गए। पुलिस रविवार को जांच करने पहुंची।
विज्ञापन

परिजनों की मदद से महिला का शव उतार कर खेत में छोड़ गए थे
पुलिस को जांच में पता चला कि महिला और उसकी छोटी बहन रीना के बीच रात को किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद दोनों सोई थी। उसके बाद भोर पहर रीना की नींद खुली। उसने बहन को बिस्तर से गायब देखा। खोजबीन में घर के पीछे लगे पेड़ पर विवाहिता का शव लटकता देखा था। परिवार के लोगों की मदद से शव को नीचे उतारा। मौत होने के कारण शव को खेत में रखकर चले गए थे। वह लोग दहशत में थे। इसी वजह से मौके पर सही बात नहीं कह सके। एसओ प्रदीप यादव ने बताया कि मामले की जांच में आत्महत्या की स्थिति साफ हो चुकी है। फांसी महिला ने फंसी लगाई थी। परिजनों से अभी पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed