फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

16 हजार आबादी की सुरक्षा को बनेगी दौ चैकी

Mon, 20 Jan 2020 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
other
किशनपुर (खागा)। किशनपुर थाना क्षेत्र में दो पुलिस चौकियां बनाई जाएंगी। इससे करीब 16 हजार की आबादी को शिकायतें दर्ज कराने के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। इतना ही नहीं किसी भी घटना की सूचना पर तत्काल पुलिस बल भी मौके पर पहुंच सकेगा।
विज्ञापन

किशनपुर थाना क्षेत्र में पहली प्रस्तावित अस्थायी पुलिस चौकी पहाड़पुर बनेगी। इसमें कुल छह ग्रामसभाएं व 39 मजरे शामिल किए गए है। इसमें गुरुवल (850 जनसंख्या), मड़ौली (650), पहाड़पुर (1350), मझगवां (670), अंजना भैरव (500) और रायपुर भसरौल (2700) शामिल है। दूसरी चैकी चंदापुर बनाई जा रही है। यह चैकी कुल चार ग्राम सभा व उनके 60 मजरों को संरक्षित करेगी। इसमें सबसे बढ़ी ग्राम सभा गढ़ा (7000 जनसंख्या), कछरा (700), गाजीपुर (1000) और बरार (700) शामिल हैं। भौगोलिक रुप से यह दस ग्राम सभाएं किशनपुर थाने से काफी दूरी पर है। यहां के लोगों को शिकायत के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। इसी तरह से पुलिस को भी इन गांवों तक पहुंचने में देर लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed