फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

एनजीटी के आदेश पर तीन मौरंग खदानें बंद

Thu, 12 Dec 2019 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। खनन नियमों में बदलाव के चलते तीन खदानों पर रोक लगाई गई है। यह कार्रवाई प्रदेश स्तर पर कुल 17 मौरंग खंड पर हुई है। खदान संचालकों में इस कार्रवाई से हड़कंप मचा है। यहां राजस्व टीम अढ़ावल मौरंग खंड दो में बुधवार शाम पहुंची। नायब तहसीलदार डा. संतराज, विकास पांडेय, एसओ केशव वर्मा ने खदान बंद करने के आदेश दिए। जेसीबी, पोकलैंड खनन स्थल से बाहर निकाली गईं।
विज्ञापन

खदान का टेंडर पिछले साल बामदेव ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड के उपेंद्र कुमार गुप्ता को हुआ था। मानसूत्र सत्र में खदान बंद हुई थी। उसके बाद दूसरे सत्र के नवंबर माह में चालू हुई। खदान की तीन माह की किस्त ढाई करोड़ के करीब है। एनजीटी पिछले सत्र में ई-टेंडरिंग के पट्टों के मानक अनुरूप न होने की शिकायत भी हुई थी। एनजीटी ने मामले सुनवाई के दौरान नियमों में संशोधन किया। पिछले सत्र में ई-टेंडरिंग के मानकों के बदलाव से एनजीटी की
विज्ञापन

एनओसी का पेंच फंस गया। अढ़ावल के अलावा बिंदकी तहसील की बारा मौरंग खदान और सदर तहसील की देवलान मौरंग खदान प्रभावित हुई है। इन दोनों खदानों का संचालन चालू होने वाला था। यहां लाखों की लागत से रास्ता तैयार हो चुका है। अवैध खनन में देवलान खदान में 80 लाख रुपये का जुमार्ना हुआ था। जिसे संचालक जमा करने के बाद खदान चालू करने जा रहे थे। बारा खदान में भी जुर्माना लगा था। उसकी भी अब चालू करने की तैयारी शुरू हो गई थी। खदानों संचालकों को तगड़ा झटका लगा है। खनन अधिकारी मिथिलेश पांडेय ने बताया कि इस साल चालू खदानों नए मानकों की एनओसी आई है। जिले की सिर्फ इन तीन खदानों को एनओसी दोबारा मिलेगी। जिसके बाद संचालन चालू हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहपुर। वाहनों की चेकिंग में बुधवार को एआरटीओ अभिषेक कनौजिया ने अढ़ावल मौरंग खदान में आठ ट्रकों को पकड़ा है। खदान में मिले ट्रकों का चालान किया गया है। हेलमेट और सीट बेल्ट न लगाने वाले 76 वाहनों का चालान किया गया है। उधर, यातायात पुलिस ने बीस वाहनों से 14 हजार शमन शुल्क वसूला है। वहीं 23 वाहनों का चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed