फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

अब राधानगर जैसा ताकतवर होगा मलवां पारेषण केंद्र

Tue, 10 Dec 2019 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। बिजली उपभोक्ताओं का दायरा बढ़ने के साथ विभाग भी क्षमताओं में इजाफा करने में जुटा है। 132 केवीए क्षमता के पारेषण केंद्र मलवां को 220 केवीए पारेषण केंद्र में तब्दील करने की कवायद तेज हो गई है। पचास फीसद काम निपट भी चुका है। मलवां पारेषण केंद्र के अपग्रेड होने से यह भी राधानगर की तरह ज्यादा ताकतवर पारेषण केंद्र बन जाएगा। इससे सौभाग्य योजना के तहत बढ़े बिजली उपभोक्ताओं को भरपूर बिजली मिलेगी।
विज्ञापन

बिजली उपभोक्ताओं की तादाद साढ़े तीन लाख पहुंच चुकी है। सौभाग्य योजना के बाद बढ़े उपभोक्ताओं के लिहाज से बिजली के ठिकानों को बढ़ाया जा रहा है। जिले में चार पारेषण केंद्र हैं। जिसमें फिलहाल 220 केवीए क्षमता का पारेषण केंद्र राधानगर में संचालित हो रहा है। 132 केवीए के पारेषण केंद्र दरवेशाबाद(बिंदकी), मलवां,
विज्ञापन

जहानाबाद और खागा में वजूद में हैं। इनमें से मलवां पारेषण केंद्र को अपग्रेड के लिए चुना गया है। शासन की रजामंदी के बाद ट्रांसमीशन के इस ठिकाने पर काम चल रहा है। मलवां पारेषण केंद्र के अपग्रेड होने से 220 केवीए के पारेषण केंद्रों की संख्या बढ़कर दो जाएगी। इस प्रकार से तीन 132 केवीए के पारेषण केंद्र बचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मलवां पारेषण केंद्र की क्षमता मेें इजाफा होने से औद्योगिक इकाइयों को बिजली की समस्या से निजात मिल सकेगी। पारेषण क्षमताओं में इजाफा होने से ओवरलोडिंग की समस्या खत्म होगी। बिजली आपूर्ति बेहतर तरीके से मिल सकेगी। ऐसा होने से सीधे फायदा औद्योगिक इकाइयों को होगा। औद्योगिक हलचलों के कम होने का एक बड़ा कारण बिजली की समस्या ही रही है। ऐसे में पारेषण केंद्र की क्षमता बढ़ाने का कदम औद्योगिक क्षेत्र को दोबारा जीवन देने का जरिया बन सकता है।

जिले में 33/11 केवीए के आधा सैकड़ा सब स्टेशन काम कर रहे हैं। हसनापुर, नीलकोठी, कलाना के सब स्टेशन चालू हो चुके हैं। मलवां पारेषण केंद्र की क्षमता बढ़ाई जा रही है। अपग्रेड होने पर यह पारेषण केंद्र भी बेहतर बिजली आपूर्ति का जरिया बन सकेगा। यह काम पूरा होने में अभी साल भर का वक्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed