फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Open face of the poor by bringing gas kit

गैस किट पाकर गरीबों के खिले चेहरे

Sat, 29 Oct 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो,फतेहपुर Updated Sat, 29 Oct 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Open face of the poor by bringing gas kit
गरीब महिलाओं को गैस किट वितरित करती केंद्रीय राज्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला
कस्बे में शनिवार को कौशलेंद्र इंडेन गैस एजेंसी में केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योतिने उज्ज्वला योजना के तहत करीब 168 गरीब महिलाओं को इंडेन गैस की किट वितरित की। गैस किट पाते ही गरीब महिलाओं के चेहरों पर खुशी झलक पड़ी।
विज्ञापन


साध्वी ने कहा कि यह योजना पीएम नरेंद्र मोदी ने चलाई है। इससे अब गरीब महिलाओं को खाना बनाने में धुएं का सामना नहीं करना पड़ेगा। जंगलों से ईधन के लिए लकड़ी भी नहीं लाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र की कई योजनाओं को सपा सरकार अपनी योजना बताकर लोगाें को गुमराह कर रही है। सपा और बसपा के बहकावे में न आएं। यही नहीं केंद्र सरकार गरीबों की हितों के लिए करीब 55 योजनाएं चला रही है।
विज्ञापन


इस मौके पर विधायक कृष्णा पासवान, उदयभान, राकेश तिवारी, महेंद्र प्रताप सिंह, अरविंद सिंह, मनोज द्विवेदी, ब्रजमोहन सिंह, रामचंद्र, दीनबंधु सिंह, आनंत सिंह, बिहारीलाल केसरवानी, मुन्ना सिंह आदि भाजपाई मौजूद रहे।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed