फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   OPD at 8 o'clock, doctor arriving by 10 o'clock

Fatehpur News: आठ बजे की ओपीडी, 10 बजे तक पहुंचते डॉक्टर

Sat, 15 Feb 2025 09:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 09:07 PM IST
विज्ञापन
OPD at 8 o'clock, doctor arriving by 10 o'clock
फतेहपुर। महाकुंभ को लेकर प्रशासन ने जिला अस्पताल प्रशासन को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शनिवार की पड़ताल में सुबह साढ़े नौ बजे तक ओपीडी में डॉक्टरों की कुर्सी खाली मिलीं। मरीजों को करीब दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा। ओपीडी का समय सुबह आठ बजे से शुरू होकर दोपहर दो बजे तक है। इसके बाद भी सुबह की ओपीडी में डॉक्टर समय से नहीं पहुंच रहे हैं।
जिला अस्पताल में जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते मरीजों को दो घंटे से अधिक समय तक डॉक्टरों का इंतजार करना पड़ता है। शनिवार को सुबह 8.15 बजे चर्म रोग कक्ष में कोई डॉक्टर नहीं मिला। उसी समय मनोचिकित्सक कक्ष में कोई नहीं बैठा था। सुबह 8.25 में बालरोग विशेषज्ञ कक्ष में डॉक्टर से लेकर जूनियर डॉक्टर की कुर्सियां खाली रहीं। उसी गलियारे के कमरा नंबर आठ में डॉक्टर समय से नहीं पहुंचे। महिलाएं डॉक्टर के इंतजार में बैठी रहीं।
विज्ञापन

सुबह सवा नौ बजे फिजीशियन कक्ष भी पूरी तरह खाली मिला। यहां भी मरीज डॉक्टर का इंतजार सुबह से ही करते दिखे। यहीं नाक, कान व गले और सर्जन कक्ष भी खाली रहे। 9.30 बजे तक फर्स्ट फ्लोर की ओपीडी कक्ष की कुर्सियां खाली रहीं। करीब दस बजे के बाद एक-एक कर डॉक्टर अपने-अपने चेंबर पहुंचे। इसके बाद मरीजों को उपचार मिल सका। बांदा में मरीज लेकर पहुंचे तीमारदार रमेश ने बताया कि डॉक्टर के लेट आने से घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। प्रशासन को इसका गंभीरता से संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



-अयाह गांव निवासी राम सनेही ने बताया कि आठ बजे अस्पताल पहुंचे और पर्चा बनवाकर ओपीडी पहुंचे, लेकिन डॉक्टर ही नहीं थे। दस बजे के बाद डॉक्टर आए, तब दवा ली।

-हुसैनगंज निवासी अच्छे लाल ने बताया कि अपने टीबी मरीज को दिखाने आए हैं। सुबह से डॉक्टर के इंतजार में बैठे हैं। उनके आने के बाद ही मरीज को दिखाकर दवा लेंगे।

-शहर के वर्मा चौराहा निवासी रुबी देवी ने बताया कि डॉक्टर से पर्चे में अल्ट्रासाउंड को लिखवाना है। सुबह 8.30 बजे आए हैं। 9.45 बजे तक डॉक्टर ही नहीं हैं, इंतजार कर रहे हैं।

-महेरुपुर निवासी गीता देवी ने बताया कि काफी दिनों से कान में दर्द हो रहा है। सुबह आठ बजे से डॉक्टर के आने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अभी कोई डॉक्टर नहीं आए हैं।

--
जिला अस्पताल की ओपीडी में डॉक्टर दस बजे तक आ रहे हैं, ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर ऐसा है तो जांच कर कार्रवाई होगी। लापरवाही करने वाले लोगों पर कार्रवाई होगी। सभी को समय पर सुबह 8 बजे अस्पताल में रहने के लिए आदेशित किया गया है। -डॉ. आरपी सिंह, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed