{"_id":"5ff75ad48ebc3e3097107dde","slug":"one-more-accused-of-deori-case-arrested-fatehpur-news-knp6045971102","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरी कांड में एक बलवाई गिरफ्तार, दो से पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरी कांड में एक बलवाई गिरफ्तार, दो से पूछताछ
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में बलवे का आरोपी।
- फोटो : FATEHPUR
जाफरगंज। देवरी बुजुर्ग गांव में छात्र की हत्या के बाद बवाल करने वालों में एक बलवाई को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। बलवे के पीछे आरोपी ही वजह बना था। उसके उकसाने पर ही इतना बड़ा बवाल हुआ।
बता दें अरगल गांव के पूर्व प्रधान सभाजीत सिंह और देवरी बुजुर्ग के निर्वतमान प्रधान पति अंकित शुक्ला उर्फ अंशू के बीच वर्चस्व के चलते 26 दिसंबर को बवाल हुआ था।
दोनों पक्षों के बीच बवाल के दौरान भीड़ पर पूर्व प्रधान सभाजीत सिंह पक्ष से गोलियां चलाई गई थी। जिसमें गोली लगने से अभिषेक उर्फ चुन्नी (16) से मौत हो गई थी। जबकि नरेंद्र घायल हुआ था।
विज्ञापन
जाफरगंज पुलिस ने देवरी गांव से बलवे के आरोपी अनिल कुमार पुत्र सुरेश कुमार वाल्मीकि निवासी देवरी बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है। तत्कालीन चौकी इंचार्ज रजनीश तिवारी की ओर से उस पर हत्या, हत्या के प्रयास, सेवन सीएलए, सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट, धमकी, तोड़फोड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
उसी मामले में अनिल कुमार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर आरोपी जेल भेजा गया है। बवाल से पहले पूर्व प्रधान सभाजीत सिंह ने अनिल को मारापीटा था।
जिसके बाद अनिल ने प्रधान प्रतिनिधि अंशू शुक्ला से शिकायत की थी और अपमान का बदला लेने की बात कही थी। अनिल के बहकावे में अंशू पक्ष के लोग पूर्व प्रधान के बेटे विवेक सिंह को उठा लाए थे।
विवेक को बंधक बनाकर अनिल से पिटवाया था। यह बात सभाजीत को नगवार गुजरी थी और बवाल हुआ था। पुलिस अनिल को बवाल के पीछे बड़ी वजह मान रही है। वहीं पुलिस ने बलवे के आरोपियों में सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। उन दोनों से पूछताछ की जा रही है।