फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   One dead, another broken leg in bike collision

Fatehpur News: बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, दूसरे का टूटा पैर

Fri, 13 Oct 2023 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Fri, 13 Oct 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
One dead, another broken leg in bike collision
थरियांव (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के कोडरपुर हाईवे के समीप बाइक और स्कूटी की भिड़ंत में स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। दूसरे बाइक सवार का पैर टूट गया।
विज्ञापन

थरियांव थाना क्षेत्र के कोडरपुर निवासी रोशन लोधी (40) ऊसरैना समोसा लेने गया था। लौटने के दौरान कोडरपुर मोड़ के पास डिवाइडर पार करते समय फतेहपुर से खागा की ओर जा रहा स्कूटी सवार राजाराम (35) सामने से आ गया। दोनों की भिड़ंत हो गई। हादसे में आगरा के टीपी नगर मोहल्ला निवासी राजाराम की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार रोशन का पैर टूट गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जेब में मिले आधार कार्ड से शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed