{"_id":"6a29b66c7d187abb08013245","slug":"one-arrested-for-robbing-elderly-people-two-accomplices-remain-at-large-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-156477-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बुजुर्गों से लूटपाट में एक गिरफ्तार, दो साथी गिरफ्त से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बुजुर्गों से लूटपाट में एक गिरफ्तार, दो साथी गिरफ्त से दूर
विज्ञापन
फोटो-39-गुलाम नट। स्रोत पुलिस
थरियांव। बुजुर्गों से लूटपाट करने में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं दो साथी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। पुलिस दोनों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। कोर्ट के आदेश पर गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
थरियांव थाने के एसएसआई देवेंद्र सिंह और हसवा चौकी प्रभारी एके मौर्या की संयुक्त टीम ने बुधवार को हसवा मदरसा के पास से हथगाम थाना क्षेत्र के नगरा निवासी गुलाम नट को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार 11 मई को आरोपी ने साथियों के साथ असवा बक्सपुर निवासी राजेंद्र से और 19 मई को हसवा पासिनपुरवा की मिठाना देवी से लूटपाट की थी।
विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की। आरोपी गुलाम के खिलाफ पहले से लूटपाट की पांच प्राथमिकी दर्ज हैं। एक मामले में असोथर पुलिस ने उसे मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने 3500 रुपये भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक एसबी सिंह ने बताया कि गुलाम के साथियों खागा के लाखीपुर निवासी तहसीन नट और हथगाम थाना क्षेत्र के नट डेरा निवासी असर नट की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
वकील का नकदी भरा बैग नाबालिग ने लूटा
फतेहपुर। पुरानी तहसील रजिस्ट्री ऑफिस के पास से बुधवार को नाबालिग ने अधिवक्ता का पांच लाख नकदी भरा बैग लूट लिया। शोर मचाने पर लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। अधिवक्ता अमन कुमार किसी काम से रजिस्ट्री ऑफिस गए थे। उन्होंने बताया कि बैग में करीब पांच लाख रुपये थे। एक नाबालिग रुपयों से भरा बैग छीनकर भागने लगा। शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि घटना में नाबालिग को पकड़ा गया है। तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।