फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   One arrested for AC theft from tower; search for accomplice underway.

Fatehpur News: टावर से एसी चोरी में एक गिरफ्तार, साथी की तलाश जारी

Sun, 26 Jul 2026 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
One arrested for AC theft from tower; search for accomplice underway.
फोटो-39- एसी के साथ पकड़ा गया चोरी का आरोपी। संवाद
फतेहपुर। खागा कोतवाली पुलिस ने मोबाइल टावर से एयर कंडीशनर (एसी) चोरी के मामले में रविवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के पक्का तालाब निवासी योगेंद्र सिंह मोबाइल टावर कंपनी में टेक्नीशियन हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि खागा सतनरैनी मोड़ स्थित टावर के शेल्टर रूम में लगी एसी शुक्रवार रात चोरों ने चोरी कर ली थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस ने संवत पुलिया के पास से टेनी गांव निवासी रोहित विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि आरोपी के पास से चोरी की एसी, घटना में प्रयुक्त कटर, प्लास, पेचकस, छह रिंच, पांच पाना, मल्टीमीटर, विभिन्न प्रकार की चाबियां और एक बाइक बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले मोबाइल टावरों पर काम कर चुका है। उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर टावर से एसी चोरी की थी। पुलिस उसके साथी की तलाश कर रही है।

फोटो-39- एसी के साथ पकड़ा गया चोरी का आरोपी। संवाद

फोटो-39- एसी के साथ पकड़ा गया चोरी का आरोपी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed