{"_id":"0b02f696b9b2836a24f9073f06f4c06e","slug":"on-death-anniversary-samajwadi-party-members-paid-homage-to-janeswar-mishra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुण्य तिथि पर समाजवादी नेता जनेश्वर मिश्र को सपाइयों ने श्रद्दांजिल दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुण्य तिथि पर समाजवादी नेता जनेश्वर मिश्र को सपाइयों ने श्रद्दांजिल दी
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Fri, 23 Jan 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी ने वरिष्ठ नेता जनेश्वर मिश्र की पांचवीं पुण्य तिथि कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी। गुरुवार को पुण्य तिथि के अवसर पर सपाइयों ने शहर के सादीपुर स्थित पार्टी जिला कार्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। बाद में गोष्ठी करके पार्टी के दिवंगत नेता आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन
गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए पार्टी जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि स्व. जनेश्वर मिश्र कट्टर समाजवादी विचारधारा वाले थे।
सपा वर्तमान समय में जहां भी है, जो कुछ भी है उसमें जनेश्वर मिश्र की अहम भूमिका है। उनकी पुण्य तिथि मनाने का उद्देश्य तब पूरा होगा, जब सभी लोग मिलकर उनके अधूरे सपनों को साकार करने का काम करें।
विज्ञापन
जिला उपाध्यक्ष पवन मिश्रा ने कहा कि समाजवादी पार्टी को बुलंदियों तक पहुंचाने वाले नेताओं में जब किसी नेता का नाम लिया जाएगा, तो उसमें स्व. जनेश्वर मिश्र का नाम अग्रणी होगा।
विज्ञापन
गोष्ठी में जिला उपाध्यक्ष जयकुमार जैकी, जिला महासचिव मोईन खान, पूर्व जिलाध्यक्ष रामेश्वर दयाल दयालू, ब्लाक प्रमुख रीता प्रजापति, बृजेंद्र सोनी, बीना पटेल, विपिन सिंह यादव, केतकी सिंह यादव, रेशमा सिद्दीकी, नफीसा बानों, नफीस उद्दीन, शकील गोल्डी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
खखरेरू में सपाइयों ने स्व. नेता के चित्र पर माल्यार्पण करके उनके अधूरे सपनों को साकार करने का संकल्प लिया। इस मौके पर मो. इस्माइल खान, उजैर खान, फरहान मंसूरी, बिलावल हाशमी, सत्य प्रकाश, अशोक यादव, बिन्नू यादव आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
सपाइयों ने पौली बाजार में पांडाल लगाकर लोगों को चाय पिलाई। इस मौके पर शफीक अहमद, अब्दुल कुद्दूस, सलमान, फैजान, अयूब अहमद, वकील अहमद आदि रहे।