फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   ON BRIDE CAR SCHOOL WALL COLLASPED

दूल्हे की कार पर गिरी प्राइमरी की दीवार, चालक दबा

Tue, 22 Jun 2021 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
ON BRIDE CAR SCHOOL WALL COLLASPED
अमौली। चांदपुर थाने के पास स्थित प्राथमिक स्कूल की बाउंड्री सोमवार की सुबह ढह गई। दीवार का बाउंड्री के पास खड़ी दूल्हे की कार पर गिरी। इससे कार का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निकालकर लोग तुरंत लखनऊ ले गए।
विज्ञापन

चांदपुर के रहने वाले हीरा भदौरिया की पुत्री की शादी रविवार को थी। बरात हरदोई जनपद के चरउवा गांव से आई थी। बरातियों के भोजन की व्यवस्था प्राथमिक स्कूल में की गई थी। दूल्हे अंशु की कार स्कूल के बाहर बाउंड्री से सटकर खड़ी थी। सोमवार की सुबह करीब सात बजे जब अंशु व उसके परिजन मंडप में बैठे थे और कार चालक गोलू (23) निवासी चरउवा गांव हरदोई कार की पिछली सीट पर सो रहा था। इसी दौरान स्कूल की बाउंड्री कार के
विज्ञापन

ऊपर गिर गई। इससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और मलबे में गोलू दब गया। शोर होने पर लोग दौड़ पड़े और मलबा हटाकर गोलू को बाहर निकाला। उसके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया। उसे लोग लखनऊ लेकर चले गए। ग्राम प्रधान शिवशंकर सिंह ने बताया कि दीवार जर्जर हो चुकी है और इसे गिरा दिया जाएगा। अन्यथा कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed