फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   omicron

ओमिक्रॉन: जंग की तैयारी, सेना की कमी पड़ न जाए भारी

Sat, 25 Dec 2021 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
omicron
फतेहपुर। ओमिक्रॉन और कोरोना की तीसरी संभावित लहर से जंग के लिए स्वास्थ्य विभाग आधी-अधूरी सेना के साथ तैयारी कर रहा है। जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी, पीएचसी तक में मेडिकल स्टाफ की कमी स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों को कमजोर कर रही है।
विज्ञापन

पिछली बार कोरोना से लड़ाई में लेवल वन श्रेणी के मरीजों को स्वास्थ्य विभाग सहारा दे पाया लेकिन जब-जब लेवल टू या थ्री श्रेणी के मरीज आए तो उन्हें डॉक्टरों ने रेफर करना ही मुनासिब समझा। गंभीर हालत में मरीज को लेकर तीमारदारों ने कानपुर, प्रयागराज और लखनऊ का रुख किया। जो समय पर पहुंच गए वे तो बच गए लेकिन कईयों को जान से हाथ धोना पड़ा। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग को उम्मीद है कि मेडिकल कॉलेज शुरू होने के बाद स्टाफ की कमी भी नहीं रहेगी।
विज्ञापन

पद - जरूरत - उपलब्धता
एनेस्थेटिस्ट - 9 - 5
चिकित्सक - 156 - 100
बाल रोग चिकित्सक - 11 - 3
स्टाफ नर्स - 43 - 21
वार्ड ब्वॉय - 65 - 39
लैब टेक्नीशियन - 37 - 25
सफाईकर्मी - 65 - 38
मेडिकल स्टाफ की कमी से शासन को अवगत कराया गया है। हमारे पास जितना स्टाफ और संसाधन है, उससे हम तीसरी लहर से निपटने को तैयार हैं। मेडिकल कॉलेज की वजह से हमारे पास अब आपात स्थिति में विशेषज्ञों की भी कमी नहीं रह जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. राजेंद्र सिंह, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed