फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Old man who came to daughter's in-laws committed suicide

Fatehpur News: बेटी की ससुराल आए वृद्ध ने की आत्महत्या

Mon, 08 May 2023 05:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Mon, 08 May 2023 05:50 PM IST
विज्ञापन
Old man who came to daughter's in-laws committed suicide
हुसैनगंज। बेटी की ससुराल आए वृद्ध ने सोमवार भोर जामुन के पेड़ में लुंगी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह बीते कुछ दिनों से मानसिक तनाव में चल रहा था।
विज्ञापन

थरियांव थाना क्षेत्र के सुकुई गांव निवासी श्यामलाल (60) की बेटी रेनू की ससुराल हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में है। रेनू की शादी एक साल पहले गांव के चंद्रशेखर पासवान के साथ हुई थी। चार दिन पहले श्यामलाल बेटी के घर रसूलपुर गांव आए थे। वह सोमवार भोर शौच क्रिया के लिए जंगल गए थे। इसके बाद घर नहीं लौटे। जंगल जा रहे ग्रामीणों ने श्यामलाल का शव पेड़ पर फंदे से लटकते देखा। सूचना पर बेटी, दामाद समेत ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

मृतक की पांच बेटियां हैं। सभी शादीशुदा हैं। कोई बेटा नहीं है। असनी चौकी पुलिस ने शव को नीचे उतराया। बेटी रेनू ने बताया कि पिता कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थे। वह कुछ खाते-पीते भी नहीं थे। गुमसुम रहा करते थे। तनाव के चलते ही आत्महत्या की है। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि मानसिक तनाव के चलते वृद्ध ने फंदा लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed