फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Objection to nomination of convicted person

Fatehpur News: सजायाफ्ता व्यक्ति के नामांकन पर आपत्ति

Fri, 17 Mar 2023 01:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Fri, 17 Mar 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Objection to nomination of convicted person
खागा। न्याय पंचायत बुदवन सहकारी समिति के चुनाव में डायरेक्टर पद के लिए आवेदन करने वाले एक व्यक्ति को लेकर एसडीएम से शिकायत की गई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आवेदक, हत्या के अपराध में दोष सिद्ध हो चुका है और आजीवन कारावास की सजा काटकर आया है। ऐसे में वह चुनाव में शामिल नहीं हो सकता है। एसडीएम ने जांच के आदेश दिए हैं। इसमें दोनों पक्ष के बयान भी दर्ज किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

खागा कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर टेकारी गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद तिवारी ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि न्याय पंचायत बुदवन सहकारी समिति का चुनाव एक दिन बाद होना है। चुनाव में डायरेक्टर पद के लिए फतेहपुर टेकारी निवासी एक व्यक्ति ने आवेदन किया है। आरोप है कि नामांकन करने वाला व्यक्ति हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काटकर आया है और उसने नामांकन पत्र में इसका जिक्र भी नहीं किया है। नियमानुसार वह चुनाव प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकता है। राजेंद्र प्रसाद ने नामांकन निरस्त करने की मांग की है। एसडीएम मनीष कुमार ने बताया कि हत्या के मामले में सजा पा चुके व्यक्ति नामांकन नहीं कर सकते हैं। उन्होंने इसकी जांच के आदेश दिए हैं। शिकायतकर्ता चुनाव के रिटर्निंग आफिसर से भी मिलकर यह शिकायत करें। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

.......................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed