{"_id":"623f1fea49d433585c7d750c","slug":"nuksaan-aag-fasal-fatehpur-news-knp687563543","type":"story","status":"publish","title_hn":"तारों के टकराने से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तारों के टकराने से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल जली
विज्ञापन
फसल में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकेवर। थाना क्षेत्र के घोराहा गांव में हाईटेंशन लाइन के तारों के टकराने से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। इसमें छह बीघा फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों और दमकल के प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका।
घोराहा गांव में महमूदपुर निवासी राजेंद्र प्रसाद, रामप्रसाद के तीन बीघा, उमाशंकर यादव के एक बीघा, अभिषेक का दस बिसवा, सदान-बदान का पुरवा निवासी बैजनाथ यादव के डेढ़ बीघा खेत हैं। खेत में गेहूं की फसल खड़ी थी। इन खेतों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजरी है।
किसान राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि शनिवार की दोपहर हाईटेंशन लाइन के तार आपस में टकरा गए, जिससे निकली चिंगारी नीचे गेंहूं की फसल पर गिरा और आग लग गई।
ग्रामीणों ने दमकल को सूचना देकर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। लेखपाल राजेश कुमार ने बताया कि फसल नुकसान की जांच की जाएगी।