फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Note the blocked roads, banks outcry

नोट के लिए सड़क जाम, बैंकों में हो-हल्ला

Wed, 30 Nov 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Wed, 30 Nov 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
Note the blocked roads, banks outcry
जोनिहां अमौली मार्ग के सठिगंवा में लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
पांच सौ और एक हजार रुपये की नोट बंद होने के बाद शहर और ग्रामीण अंचलों की बैंकों में कैश का जबरदस्त संकट है। उपभोक्ता कैश न मिलने से हंगामा कर रहे हैं। लोगों का गुस्सा सड़कों पर फूट रहा है। मंगलवार को अलग अलग बैंकों में कैश न मिलने पर ग्राहकों ने हंगामा प्रदर्शन किया। मुत्तौर बांदा सागर हाईवे पर जाम लगाकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


मुत्तौर क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में लोगों की लंबी लाइन लगी रही। इसी बीच बैंक कर्मचारियों ने बैंक के दरवाजे अंदर से बंद कर दिए और कैश नहीं दिया। इस पर लाइन में लगे लोगों का गुस्सा भड़क गया। आक्रोशित लोगों ने नारेबाजी करते हुए बांदा-सागर मार्ग जाम लगा दिया। उपभोक्तता फूलचंद्र ने बताया कि तीन दिसंबर को उनके घर में शादी है लेकिन अभी तक बैंक से एक रुपया नहीं मिला। इसी प्रकार भोला ने बताया कि उनके यहां दो दिसंबर, बब्बू सविता के यहां पांच दिसंबर, महेंद्र के यहां सात दिसंबर को शादी है, पर नोट के लिए भटक रहे हैं। उपभोक्ताओं ने मैनेजर पर कमीशन लेकर माफियाओं को कैश देने का आरोप लगाया। करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। ललौली एसओ श्रीप्रकाश यादव ने पहुंचकर लोगों को शांत कराया। मैनेजर आरके शर्मा ने बताया कि कैश न होने की वजह से दिक्कतें आ रही है। आरोप गलत हैं।
विज्ञापन

हुसेनगंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक मवई में कैश न होने पर लोगों ने नाराजगी जताई और हुसेनगंज-हथगाम रोड जाम कर दिया। करीब आधे घंटे तक मार्ग पर आवागमन ठप रखा। उपभोक्ता राम प्रकाश, शिवदुलारे, राकेश कुमार, राम खेलावन, शिव भजन, जियालाल ने बताया कि घंटों भटकने पर भी कैश नहीं मिल रहा है। हसवां प्रतिनिधि के अनुसार आंबापुर जीटी रोड पर ग्राम प्रधान ने ग्रामीण बैंक में कैश न मिलने पर ग्रामीणों के साथ मिलकर जाम लगा दिया। इससे करीब आधा घंटे तक हाईवे का आवागमन बाधित रहा। चौकी इंचार्ज कैलाश यादव ने बताया कि जाम लगाने की जानकारी नहीं मिली है। यदि किसी ने जाम लगाया है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सठिगंवा स्थित उत्तर प्रदेश पूर्वी बड़ौदा ग्रामीण बैंक में सुबह प्रबंधक व कर्मचारियों के आने से पहले ही खाताधारकों ने अपना ताला लगा दिया। यहां कई दिनों से रुपये न आने के कारण ग्रामीणों ने जोनिहां अमौली रोड पर धरना देकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष चिरंजीव मोहन ने खाताधारकों को समझाने का प्रयास किया। वार्ता के दौरान प्रबंधक पर ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अपने चहेतों को तीन बजे के बाद रुपये दे देते है।

थाना क्षेत्र के स्थित पूर्वी बड़ौदा ग्रामीण बैंक में रुपये न होने की जानकारी मिलने पर बैंक के बाहर खड़ी भीड़ ने प्रधान पति देवरी अंकित शुक्ला के नेतृत्व में हंगामा काटते हुए बाहर से ताला डालकर प्रबंधक व कर्मचारियों को बंधक बना लिया। उनको खाने के लिए समोसे खिड़की से फेंके। यहां मौजूद चौकी इंचार्ज अमृतलाल पटेल से प्रधान पति की नोंक-झोंक हुई। उनके समझाने पर जब बात नहीं बनी तो थानाध्यक्ष अंजनि कुमार राय पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। यहां हंगामा काट रहे ग्रामीणों को रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई करने की धमकी देकर मामला शांत कराया। तब बैंक में बाहर से लगा ताला खुल सका।  


 बैंक आफ बड़ौदा विजयीपुर और बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक मोहम्मदपुर गौंती में कैश न होने से ग्राहकों ने हंगामा काटा। गौंती में तो ग्राहकों ने ताला डाल दिया। मोहम्मदपुर गौंती में मंगलवार को बैंक के बाहर सुबह नौ बजे से ही ग्राहकों की लाइन लग गई। बैंक खुलने पर जैसे ही प्रबंधक ने  कैश न होने की बात कही ग्राहकों में आक्रोश व्याप्त हो गया। दो घंटे बाद पहुंची पुलिस ने ताला खुलवाया। मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष सलमान अहमद ने नाराजगी जताई। अजीनुल हसन ने बताया कि पुत्र की शादी है। रुपया नहीं मिल रहा है। वहीं रामजीत, कौसर परवीन, लाल मिश्र, रामलखन आदि ग्राहकों ने बताया कि दो दिनों से सुबह ही बैंक आ जाते हैं। घंटों बाद वापस लौटना पड़ता है। शाखा प्रबंधक शिवमोहन कमल ने बताया कि दो दिनों से कैश नहीं आ रहा है। इसी प्रकार बीओबी विजयीपुर में भुगतान न होने से ग्राहकों ने जमकर हंगामा काटा और बैंक प्रबंधक के खिलाफ नारे लगाए। ग्राहक रामप्रकाश, रामकिशुन, नागेंद्र सिंह, रामसूरत, जयवंत सिंह और अर्पित ने बताया कि रवी फसल बुवाई के लिए खाद और बीज खरीदना है। बैंक से अपना रुपया भी नहीं मिल रहा है। शाखा प्रबंधक मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि कैश न होने से भुगतान नहीं हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed