फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   No trace of JE's attackers found

Fatehpur News: जेई के हमलावरों का नहीं लगा सुराग

Tue, 07 Nov 2023 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Tue, 07 Nov 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
No trace of JE's attackers found
खागा। महिचा मंदिर बिजली उपकेंद्र के जेई शिवकुमार यादव के साथ अज्ञात बाइक सवार युवकों ने मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया था। पुलिस अब तक हमलावरों को तस्दीक नहीं कर सकी है। हालांकि पुलिस मामले के अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन




महिचा मंदिर पावर हाउस के जेई शिवकुमार यादव ने कोतवाली में बताया था कि वह पावर हाउस से पलवा गांव की ओर जा रहे थे। रास्ते में तीन बाइक से कुल आठ लोग आए और बिजली चेकिंग करने की बात कहते हुए उन्हें पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने अज्ञात आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। फिलहाल पुलिस यह मानकर चल रही है कि हाल-फिलहाल में जेई की ओर से ग्रामीण इलाकों में की गई चेकिंग के दौरान उपजे विवाद के कारण यह घटना हो सकती है। इंस्पेक्टर खागा तेज बहादुर सिंह ने बताया कि जेई से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed