फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   No parking roadways bus ran , cut Invoice

नो पार्किंग में खड़ी हुई रोडवेज बस, काटा चालान

Sat, 19 Dec 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Sat, 19 Dec 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
No parking roadways bus ran , cut Invoice

शहर में लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए

विज्ञापन
यातायात पुलिस ने शुक्रवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। नो इंट्री में घुसने वाले वाहनों और यातायात व्यवस्था बिगाड़ने वाले सरकारी वाहन भी कार्रवाई की परिधि में आए। अभियान में हेलमेट न लगाने वाले बाइक सवारों की भी धरपकड़ की गई।

ज्वालागंज बस अड्डे में रोडवेज बसों के सड़क पर (नो पार्किंग क्षेत्र में) खड़ी कर देने से राहगीरों को जाम से जूझना पड़ता है। पुलिस अधीक्षक राजीव मल्होत्रा के आदेश पर यातायात पुलिस ने रोडवेज बसों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की।

इलाहाबाद कानपुर रूट की एक रोडवेज बस का नो पार्किंग जोन में खड़े होने पर चालान किया गया। इससे रोडवेज चालकों में हड़कंप मच गया। इसके बाद दिनभर यातायात दुरुस्त रहा।

यातायात में बाधा पैदा करने वाले भारी वाहनों पर भी कार्रवाई हुई। इसमें डीसीएम को हूटर लगा देख यातायात प्रभारी ने चालक को जमकर फटकार लगाई। हूटर को उतरवाकर डीसीएम का चालान किया गया।

हेलमेट न लगाने वाले 14 बाइक सवारों को पकड़ा गया। बाइक सवारों को हेलमेट खरीदने के  लिए जागरूक किया गया। नाबालिग टेंपो चालकों के  खिलाफ भी कार्रवाई की गई। प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि 19 सौ रुपये जुर्माना और 12 वाहनों का चालान करने की कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed