फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Newly married woman died in suspicious circumstances

Fatehpur News: नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

Thu, 10 Aug 2023 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Newly married woman died in suspicious circumstances
जाफरगंज। नवविवाहिता की बुधवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके और ससुरालीजनों के बीच नोकझोंक भी हुई। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के हबीबपुर गांव निवासी नजीर खान की पुत्री शहनूर (20) की शादी थानांतर्गत गढ़ी गांव शरीफ के साथ 25 मई को हुी थी। शरीफ ने बताया कि उसकी पत्नी गर्भवती थी। कुछ दिनों से पत्नी की हालत खराब चल रही थी। उसका गांव में झांड़ फूंक करा रही थी। उसकी मंगलवार शाम हालत ज्यादा बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल ले गए। रात भर इलाज के बाद सुबह मौत होने पर शव घर ले आए।
विज्ञापन

जानकारी होने पर मृतका का मायका पक्ष ससुराल पहुंचा। दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक हुई। लोगों के बीच बचाव पर मामला शांत हो सका। मृतका के भाई आले नवी, मां नूरजहां ने बताया कि शादी के बाद से दहेज की मांग ससुरालीजन करते थे। मांग पूरी न होने पर बहन को प्रताड़ित करते थे। पूर्व में कई बार पंचायत भी हुई थी। बहन को फोन पर बात तक नहीं करने देते थे। भाई ने सास मुन्नी देवी, ननद गुलनाज, मत्तो, पति शरीफ के खिलाफ थाने में तहरीर दी। नायब तहसीलदार विजय शंकर तिवारी मौके पर पहुंचे। उनकी मौजूदगी में शव को पंचनामा भरा गया। प्रभारी निरीक्षक दीप नारायण ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed