{"_id":"650c95ad0df5be8af30229f7","slug":"nephew-riding-a-bike-died-in-an-accident-uncle-serious-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-4158-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: हादसे में बाइक सवार भतीजे की मौत, चाचा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: हादसे में बाइक सवार भतीजे की मौत, चाचा गंभीर
विज्ञापन
बहुआ। वाहन की टक्कर से बाइक सवार भतीजे की मौके पर मौत हो गई और चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को पीएचसी बहुआ भेजा। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। एंबुलेंस न आने के कारण करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस मृतक और घायल को एक साथ लोडर में लेकर फतेहपुर पहुंची। इसके बाद घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और शव को मोर्चरी में रखवाया।
बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे ललौली थानाक्षेत्र बहुआ के पांडेय ताला (कंजरन डेरा) गांव निवासी अरुण गिहार और उनका पारिवारिक भतीजा मोहित गिहार (18) बाइक से सिधांव की ओर से गांव जा रहे थे। तभी बांदा-टांडा हाइवे पर तालाब के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों खंती में जा गिरे। मौके पर भतीजे मोहित गिहार की मौत हो गई और चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर करीब आधे घंटे बाद पहुंची बहुआ पुलिस ने घायल को पीएचसी भिजवाया और शव को कब्जे में लिया। पीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। लेकिन एंबुलेंस न आने के कारण वह डेढ़ घंटे तक वहीं तड़पता रहा। इसके बाद पुलिस ने लाेडर के माध्यम से शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
बताया जा रहा है कि घायल की हालत नाजुक है। बेटे मोहित गिहार की मौत से मां आशा देवी, बड़े भाई रोहित गिहार और बहन अंजली, सलोनी, सानिया और जूली का रो-रो कर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि मृतक मजदूरी करता था। डॉ. आभा श्रीवास्तव ने बताया कि एंबुलेंस को भिटौरा से आना है। इस कारण समय लगा। चौकी प्रभारी विजय त्रिवेदी का कहना है कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।