{"_id":"57ed61134f1c1bca7f574291","slug":"neighbor-fire-aim-finished-the-remaining-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी पर फायर, निशाना चूकने से बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ोसी पर फायर, निशाना चूकने से बची जान
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Fri, 30 Sep 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
कलक्टरगंज निवासी राजेश शुक्ला के पड़ोसी मयंक शुक्ला अपने मकान का निर्माण करा रहे थे। राजेश का कहना है कि मयंक ने मकान का छज्जा और खिड़की उनके घर की ओर कर दिया। विरोध करने पर मयंक और उनके भाई हेमंत ने गाली गलौच, मारपीट शुरू कर दी।
इसी बीच हेमंत घर से लाइसेंसी बंदूक उठा लाया। राजेश ने बताया कि हेमंत ने उस पर निशाना कर फायर झोंक दिया। बंदूक तानने के दौरान ही वह बचने के लिए भागा था, इससे हेमंत का निशाना चूक गया और जान बच गई। कं ट्रोल रूम की सूचना पर कोतवाली और चौकी का फोर्स पहुंचा।
पुलिस आरोपियों की धरपकड़ की और बंदूक बरामद की। चौकी इंचार्ज गंगा प्रसाद कटियार ने बताया कि लाइसेंस का दुरुपयोग करने, हत्या के प्रयास की रिपोर्ट आरोपियों पर दर्ज की गई है।