फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   National Public court suit filed by 10 thousand

राष्टीय लोक अदालत में 10 हजार वाद दाखिल

Sun, 13 Dec 2015 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Sun, 13 Dec 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
National Public court suit filed by 10 thousand

राष्ट्रीय लोक अदालत में तीनों तहसीलों में राजस्व के 10 हजार 437 वाद दाखिल हुए। इसमें 64 वादों को छोड़कर सभी निस्तारित हो गए हैं। इस दौरान एक करोड़ 13 लाख 87 हजार 282 रुपये का जुर्माना वसूला गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला जज कृष्ण सिंह ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।

विज्ञापन


डीएम के समक्ष फौजदारी के 68 वाद प्रस्तुत हुए, जिसमें सभी निस्तारित हो गए हैं। अपर जिलाधिकारी के समक्ष भू-राजस्व के दो, स्टाम्प अधिनियम के 12, फौजदारी के 50 व अन्य तीन वाद प्रस्तुत हुए, जिसमें सभी निस्तारित हो गए। उपजिलाधिकारी सदर के समक्ष भूमि व्यवस्था के 20, भू-राजस्व के 10,फौजदार के 840 वाद आए और सभी निस्तारित किए गए। बिंदकी एसडीएम ने भूमि व्यवस्था, भू-राजस्व, फौजदारी के सभी 993 वादों का निस्तारण किया। एसडीएम खागा ने प्रस्तुत 676 वाद निस्तारित किए। सदर तहसीलदार ने सभी भू-राजस्व के 56 और प्री-लिटिगेशन केस 1658 निपटाए। बिंदकी तहसीलदार ने 2379 में से 2373 वाद निपटाए गए। खागा तहसीलदार ने 886 में से सभी वादों का निपटाए। न्यायिक तहसीलदार सदर ने 31 वाद निपटाए। इसी प्रकार बिंदकी न्यायिक तहसीलदार ने 65 में से 55 वाद निपटाए और खागा न्यायिक तहसीलदार ने 54 वाद निपटाए। सदर नायब तहसीलदार ने सभी 67 वाद, खागा ने सभी 17 वाद निपटाए और बिंदकी नायब तहसीलदार ने 55 में से नौ वादों को निस्तारित किया। चकबंदी बंदोबस्त अधिकारी ने 116 मेें से सभी का निस्तारण किया। सहायक महानिरीक्षक स्टाम्प ने पांच, नगर पालिका, नगर पंचायत के 1875 वाद निपटाए गए। श्रम विवाद के 59 में से 57 वाद निस्तारित हुए। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने 278 में सभी निस्तारित किए। विद्युत विभाग ने दो, वाणिज्य कर विभाग ने 63, बांट माप के वरिष्ठ निरीक्षक ने सभी 15 वाद निपटाए। जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी 29 वादों का निपटारा किया।
विज्ञापन


जिला जज ने 24 मोटर दुर्घटनाओं के वाद निपटाए
राष्ट्रीय लोक अदालत में जिला न्यायधीश कृष्ण सिंह ने 24 मोटर दुर्घटनाओं का निस्तारित हुए, जिसमें 84 लाख 57 हजार रुपये प्रतिकर प्रदान किए। अपर जिला जज विकार अहमद अंसारी ने तीन मोटर दुर्घटनाओं को निस्तारित कर प्रतिकर को छह लाख 60 हजार रुपये प्रदान किए। दाडिंक विधिक वाद का निस्तारण कर 500 रुपये अर्थदंड वसूले। विशेष न्यायधीश विनोद कुमार राठौर ने एससी/एसटी के दो मोटर दुर्घटनाओं में छह लाख 85 हजार रुपये का प्रतिकार वसूले। अपर जिला जज नरेंद्र देव मिश्र ने सात मोटर दुर्घटनाओं के वादों को निस्तारित कर 52 लाख 85 हजार रुपये प्रतिकर वसूले। इसी प्रकार विशेष न्यायधीश महेंद्र सिंह ने नौ दुर्घटनाओं के वाद निस्तारित किए। अपर जिला जज आदिल आफताब अहमद व वेदपाल सिंह, प्रधान न्यायाधीश राम इच्छुक यादव, अपर जिला जज नित्यानंद श्रीनेत व मनराज सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्टे्रट शिवकुमार, सिविल जज अमित मालवीय, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आबिद शमीम व शैलेंद्र वर्मा, अच्छे लाल गुप्ता, सिविल जज कमलेश कुमार मौर्य, न्यायिक मजिस्ट्रेट सपना त्रिपाठी, दीप्ति यादव, विजय कुमार सिंह, न्यायालय अपर सिविल जज जसवीर सिंह यादव ने भी वादों का निपटारा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला सहकारी बैंक की हुई चार लाख की वसूली
राष्ट्रीय लोक अदालत में शुक्रवार को वादों का निस्तारण कर चार लाख 60 हजार रुपये की वसूली हुई। इसके अलावा 207 बकाएदारों को नोटिस जारी किया, जिसमें 65 का समझौता हुआ। सुलह समझौता में 50 लाख की वसूली हुई। इस अवसर पर सहकारी बैंक शाखा अमौली के अरविंद कुमार, गाजीपुर के बृजेश सिंह, राधा नगर के रामसिंह, हरिहरगंज की नीलम सिंह, खखरेरू के रामगोविंद सिंह, धाता के विनीत सिंह, बिंदकी मुख्य शाखा के धीमान कुमार सिंह, थरियांव के रामबाबू मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed