{"_id":"673a4c65090d6a4d3008d175","slug":"national-achievement-survey-will-be-conducted-for-130-schools-of-the-district-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-124445-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: जनपद के 130 स्कूलों का होगा नेशनल एचीवमेंट सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: जनपद के 130 स्कूलों का होगा नेशनल एचीवमेंट सर्वे
विज्ञापन
फतेहपुर। शैक्षिक गुणवत्ता के मूल्यांकन के लिए नेशनल एचीवमेंट सर्वे होगा। सर्वे के लिए जिले में चार दिसंबर को परख नाम से परीक्षा होगी, जिसमें कक्षा तीन, छह और नौ के 130 स्कूलों के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।
परीक्षा में 60 प्रतिशत परिषदीय स्कूलों के अलावा शेष में सीबीएसई, आईसीएससी, मदरसा, एडेड और वित्तविहीन स्कूलों के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इसके लिए स्कूलों की चयन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। राष्ट्रीय स्तर की इस परीक्षा के लिए स्कूलों में बच्चों का अभ्यास शुरू है। परीक्षा के लिए हालांकि अभी तक स्कूलों का चयन नहीं हुआ है, इसलिए सभी स्कूल परख परीक्षा का अपने यहां के कक्षा तीन, छह और नौ के बच्चों का अभ्यास करा रहे हैं। परीक्षा में आने वाले प्रश्नों से मिलते जुलते प्रश्न हल कराकर बच्चों को तैयार किया जा रहा है।
डीसी प्रशिक्षण अशोक त्रिपाठी ने बताया कि नेशनल एचीवमेंट सर्वे जिले में पहली बार हो रहा है। सर्वे का उद्देश्य जिले का शैक्षिक स्तर का मूल्यांकन कराना है। जिले का शैक्षिक स्तर राष्ट्रीय स्तर पर किस स्तर का है।