फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   namaj,ed,force

अमन की दुआ को उठे हाथ, ईदगाह-मस्जिदों में नमाज अदा कर गले मिलकर दी मुबारकबाद

Tue, 03 May 2022 06:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 06:30 PM IST
विज्ञापन
namaj,ed,force
ईदगाह में एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकवाद देते बच्चे। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। दो साल बाद मंगलवार को ईद की खुशियां नजर आईं। तय समय पर ईद-उल-फितर की नमाज अकीदत व एहतराम के साथ अदा की गई। ईद का खुतबा सुना गया। मुल्क में अमन, सलामती, भाईचारगी व तरक्की की दुआ मांगी गई। हर तरफ ईद मुबारक का तराना गूंज उठा। बच्चों से लेकर बड़ों के चेहरों पर खुशी दिख रही थी। शहर काजी शहीदुल इस्लाम अब्दुल्ला ने नमाज अदा कराई।
विज्ञापन

नमाज के बाद टोपी, कुर्ता पायजामा पहने बच्चे व बड़े खुशी से एक दूसरे को मुबारकबाद देते नजर आए। अल्लाह का फैज लेकर लोग घर वापस लौटे और फिर मेहमान नवाजी का दौर शुरू हुआ। मीठी सेवईयों के साथ लजीज पकवानों का सभी ने मिलकर लुत्फ उठाया। रात तक लोगों का दोस्तों, पड़ोसियों व नाते-रिश्तेदारों के घर आना-जाना लगा रहा।
विज्ञापन

ईद-उल-फितर की नमाज से पहले लोगों ने जकात व सदका-ए-फितर अदा किया। लोगों ने ईदगाहों व मस्जिदों के बाहर गरीबों में फितर व जकात की रकम अदा की। नमाज के बाद शहर के कब्रिस्तानों व दरगाहों में हुजूम उमड़ा। लोगों ने जियारत कर दुआ मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरगाहों पर फातिहा पढ़ने वालों की भीड़ रही। अकीदतमंदों ने उलमा किराम की तकरीरें ध्यान लगा कर सुनीं। सुरक्षा और साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रजा, डीएम अपूर्वा दुबे, एसपी राजेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
सुबह से ही ईद की नमाज अदा करने के लिए लोग तैयार होने लगे। बच्चे भी बेहतरीन पोशाकें पहने नजर आए। बड़ों ने भी नये कपड़े पहनें व इत्र लगाया। लोग सोशल मीडिया पर भी मुबारकबाद पेश करते व सेल्फी पोस्ट करते दिखे। पोसट करने वालों में मुस्लिम के अलावा अन्य वर्गो के लोग भी शामिल रहे।
हर ओर यह सदाएं गूंजने लगी। छोटे से लेकर बड़ों ने एक दूसरे को बधाईयां देनी शुरू की। गले मिले, हाथ मिलाया, बोले ईद मुबारक। इसी के साथ ईदी भी बंटनी शुरु हुई। किसी को ईदी में पैसे मिले तो किसी को तोहफे। ईदी पाने के बाद बच्चे बेहद खुश नजर आए। अपना मनपसंद सामान खरीदा।
खागा। रमजान महीने के समाप्त होने पर मंगलवार को तहसील क्षेत्र में ईद का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुस्लिम भाईयों ने ईदगाह में जाकर नमाज अदा की और गले मिलकर एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। महिलाएं, पुरुष, बच्चे एक दूसरों के घर पहुंचे और पर्व की बधाई देकर व्यंजन खाए।
नगर के ईदगाह, नूरी मस्जिद, धूमनगंज, सरांय की मस्जिद में ईद की नमाज अदा की गई है। हथगाम प्रतिनिधि के अनुसार ईदगाह में मुस्लिम भाईयों ने नमाज अदा की। धाता प्रतिनिधि के अनुसार धाता, अजरौली, अहमदपुर कुसुम्भा, सरवनपुर निदौरा गांवों में ईदगाह में नमाज अदा की गई। इसी क्रम में किशनपुर, खखरेरू, विजयीपुर क्षेत्र में पर्व धूमधाम से मनाया गया।
बिंदकी। ईद का त्यौहार हर्षोल्लास तथा परंपरागत ढंग से मनाया गया। सुबह करीब 8:00 बजे मुगल रोड स्थित ईदगाह मैदान में ईद की नमाज अदा की गई। लोगों ने नमाज अदा कर मुल्क तथा आम जनमानस के सलामती की दुआ मांगी। शहर काजी मोहम्मद रजा कादरी ने ईद की नमाज अदा कराई।

पूर्व शिक्षा मंत्री अमरजीत सिंह जनसेवक ने ईदगाह पहुंच कर गले मिले और लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल मुस्तैद रहा। इस मौके पर एसडीएम अवधेश कुमार निगम, नगर पालिका ईओ निरुपमा प्रताप, सीओ योगेंद्र सिंह मलिक, कोतवाली प्रभारी रवींद्र श्रीवास्तव, चेयरमैन मुन्नालाल सोनकर, सपा नेता रामेश्वर दयाल उर्फ दयालू गुप्ता, अरविंद गुप्ता, विनोद द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed