फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   nahar mainar

नहरों का पानी 25 दिन से बंद, नहीं शुरू हुई सिल्ट सफाई

Wed, 10 Nov 2021 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
nahar mainar
जंगली घास से पटी असोथर क्षेत्र की माइनर। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। प्रशासन और सिंचाई विभाग के अधिकारियों की हीलाहवाली के कारण तय समय में रजबहा व माइनरों की सिल्ट सफाई कराना संभव नहीं है। नहरों का पानी बंद किए हुए 25 दिन बीत गए हैं, लेकिन अभी सिल्ट सफाई का काम शुरू नहीं हुआ है। 2.06 करोड़ रुपये से 327 किमी सिल्ट सफाई 30 नवंबर तक कराई जानी है।
विज्ञापन

नहर के टेल तक के किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए पानी दिए जाने के लिए रजबहा व माइनरों की सिल्ट सफाई कराने के शासन से निर्देश दिए गए हैं। जिले की निचली गंगा नहर के रजबहा व माइनरों में 327 किमी की सिल्ट सफाई कराई जानी है। इसके 15 अक्तूबर को नहर का पानी बंद कर दिया गया था और एक नवंबर से 30 नवंबर से सिल्ट सफाई कराने के निर्देश दिए गए थे। इधर, एक हफ्ते से अधिक का समय बीत गया है, लेकिन अभी तक सिल्ट सफाई का काम शुरू नहीं हुुआ है। असोथर क्षेत्र के कठौता माइनर, बेरुई मानइर व सुजानपुर रजबहा जंगली घास से पटे पड़े हैं।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों की अनदेखी से ठेकेदार सिल्ट सफाई कराने में हीलाहवाली किए हैं। जब नहर में पानी छोड़ने का समय आता है, तो ठेकेदार सिल्ट सफाई के नाम पर खानापूरी कर देते हैं। अधिशासी अभियंता जेपी वर्मा ने बताया कि अक्तूबर में जो बारिश हुई है, उसके कारण रजबहा व माइनरों की तली में अभी पानी भरा हुआ है। इस कारण से ठेकेदारों ने काम शुरू नहीं कराया है। अब पानी कम हो गया है, जल्द ही सिल्ट सफाई का काम शुरू हो जाएगा और समय पर खत्म कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed