{"_id":"6aff433af923bf1d6d0bd272","slug":"two-thefts-solved-individual-with-a-25000-rupee-bounty-arrested-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-166728-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: दो चोरियों का खुलासा, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: दो चोरियों का खुलासा, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार
विज्ञापन
फतेहपुर। चोरी की दो घटनाओं में शामिल 25 हजार रुपये के इनामी विकास धोबी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी के जेवर और 7,670 रुपये नकद बरामद हुए हैं। आरोपी चांदपुर थाना क्षेत्र के अमौली का रहने वाला है।
थानाध्यक्ष वृंदावन राय ने बताया कि आरोपी ने पांच अगस्त की रात चांदपुर में एक घर में घुसकर 250 चांदी के जेवर, सोने की नथुनी, एक सोने की अंगूठी, एक सोने का मंगलसूत्र और चांदी के 13 सिक्के चोरी किए थे। वहीं 31 मई की रात खदरा मजरे गोहरारी गांव में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया था। वहां कमरे का ताला तोड़कर नकदी और जेवर चोरी किए थे।
पुलिस ने आरोपी के पास से एक जोड़ी पायल, एक अंगूठी और 7,670 रुपये बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ पूर्व में चार से पांच प्राथमिकी दर्ज हैं। दोनों चोरियों में उसका नाम सामने आया था। गिरफ्तारी के लिए एसपी की ओर से उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।