फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   murder

पार्टी में युवती से जबरदस्ती के विरोध में दोस्त की हत्या

Wed, 18 Mar 2020 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
murder
जाफरगंज (फतेहपुर)। पार्टी में सोमवार रात युवती से नशे में एक युवक जबरदस्ती करने लगा। विरोध पर साथियों के बीच मारपीट चालू हो गई। तभी दो दोस्तों ने तीसरे को कुल्हाड़ी से मार डाला। हत्या के बाद शव आधा किलोमीटर दूर सड़क किनारे एक्सीडेंट दर्शाने के लिए फेंक आए। वारदात का मंगलवार सुबह पता लगा। परिजनों के आरोप पर हिरासत में लिए गए दोनों दोस्तों ने वारदात कबूल कर ली। एसपी प्रशांत वर्मा मौके पर छानबीन को पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने नमूने लिए।
विज्ञापन

जाफरगंज थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव निवासी दिवगंत रमजान का बेटा रहीश (28) गांव के दोस्त फहीम की आटा चक्की की देखरेख करता था। रहीश की मां चंदोबीबी ने बताया कि बेटे को सोमवार रात आठ बजे गांव के फहीम और जाफरगंज के सलीम बाइक से पार्टी के लिए ले गए थे। देर रात तक वापस न लौटने पर बेटी गुड़िया ने फहीम के मोबाइल पर फोन मिलाया था। फोन पर रहीश ने सलीम के नलकूप में होने की जानकारी बहन को देकर कुछ देर में घर पहुंचने की बात कही थी। अक्सर फहीम की चक्की में रहीश रात को रुक जाता था। इसी वजह से परिजन चिंतित नहीं हुए।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह तकरीबन नौ बजे गढ़ी निवासी जमील इटरा मार्ग पर जा रहा था। उसने सड़क किनारे रहीश का शव देेेखा तो परिजनों को खबर दी। परिजन फहीम को लेकर घटनास्थल पहुंचे। फहीम ने रहीश की एक्सीडेंट में मौत होने की जानकारी दी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। थानेदार शेर सिंह राजपूत ने फहीम के शरीर पर चोट के निशान और शर्ट पर खून की छींट देखी। पुलिस ने फहीम को पकड़ लिया। इसके बाद सलीम को गांव से पकड़ा। पुलिस के समक्ष दोनों ने हत्याकांड का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि सलीम के नलकूप में पार्टी मनाने को इकट्ठा हुए थे। नलकूप में बैठकर शराब पी थी। इसके बाद खाने का आयोजन था। फहीम ने पड़ोसी गांव से प्रेमिका को मिलने के लिए बुलाया था। प्रेमिका अपने गांव की एक युवती के साथ आई थी। नशे में रहीश प्रेमिका संग आई युवती से जबरदस्ती की कोशिश करने लगा। मना करने पर विवाद होने लगा। तभी फहीम और सलीम रहीश को पीटने लगे। लाठी, डंडे और कुल्हाड़ी से हमला किया। फहीम ने कुल्हाड़ी रहीश के सिर में मार दी।

जिससे मौके पर ही रहीश की मौत हो गई। बाइक में दोनों रहीश का शव रोड किनारे छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने नलकूप से कुल्हाड़ी बरामद कर ली। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि मां चंदोबीबी की तहरीर पर फहीम और सलीम के खिलाफ हत्या और शव छिपाने की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed