{"_id":"60d380c48ebc3e90ba7773d6","slug":"murder-accusedarrested-fatehpur-news-knp6360395158","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की हत्या करने वाला ईंट भट्ठे से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी की हत्या करने वाला ईंट भट्ठे से गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। गृहकलह से परेशान होकर पत्नी की हत्या करने वाले राजेंद्र तिवारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे बड़नपुर के सुभाष ईंट भट्ठे से मंगलवार रात को पकड़ा गया। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
गाजीपुर थानाक्षेत्र के बड़नपुर चौराहे पर किराए का कमरा लेकर परिवार सहित रहने वाले राजेंद्र तिवारी ने 21 जून की रात गृह कलह से परेशान होकर पत्नी ममता तिवारी (35) की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी थी और भाग गया था। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद मंगलवार की शाम आरोपी राजेंद्र को सुभाष ईंट भट्ठा बड़नपुर से गिरफ्तार कर लिया। कुल्हाड़ी भी उसकी निशानदेही पर बरामद कर ली है राजेंद्र के खिलाफ
उसके पुत्र राज तिवारी ने मुकदमा दर्ज कराया था। राजेंद्र तिवारी मूल रूप से गोहरारी गांव थाना चांदपुर का रहने वाला है। वह दो साल से गाजीपुर के बड़नपुर चौराहा में किराए पर रहता था और दूध बेंचकर परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। उसे गिरफ्तार करने में एसओ गाजीपुर अर्जुन सिंह, एसआई किशन सिंह, मुख्य आरक्षी त्रिभुवननाथ, आरक्षी ओमकुमार तिवारी, नरेंद्र सिंह शामिल हैं।