फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Murder accused not caught, threatening to kill

Fatehpur News: हाथ नहीं आए हत्यारोपी, दे रहे जान से मारने की धमकी

Sun, 17 Sep 2023 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Murder accused not caught, threatening to kill
फतेहपुर। थरियांव थानाक्षेत्र के मजरे देहुली गांव में महिला की हत्या के आरोपी अभी तक पुलिस के हाथ नही लगे हैं। आरोपी अब समझौता न करने पर पीड़ित को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। थरियांव पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। पीड़ित के पास मोबाइल रिकार्डिंग भी है।
विज्ञापन

देहुली गांव के अब्बास उर्फ आजाद नट ने अपने साथियों के साथ मिलकर छोटे भाई उस्मान व उसकी पत्नी अंजुम को नेशनल हाईवे पर घेरकर दो सितंबर को लाठी-डंडों से पीट दिया था। मारपीट से उस्मान नट व अंजुम गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इनको गंभीर हालत में सदर अस्पताल भेजा गया था। डॉक्टरों की टीम ने हालत नाजुक देखते हुए कानपुर हैलट रेफर किया था। वहां अंजुम की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन

थरियांव पुलिस ने भाई अब्बास उर्फ आजाद, दामाद नूर आलम, समधी नियामत अली और इस्लाम के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद पीड़ित को फरार अब्बास व उसके साथी जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित के फोन पर रिकार्डिंग भी है। उसकी थाने में अब सुनवाई नहीं हो रही है। एएसपी विजयशंकर मिश्र ने बताया कि थाने में पीड़ित शिकायत करेगा, तो उसके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed