फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Municipal drinking water meeting uproar

पालिका बैठक में पेयजल को लेकर हंगामा

Thu, 07 Apr 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Thu, 07 Apr 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
Municipal drinking water meeting uproar
नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक में हिस्सा लेते सभासद एवं चेयरमैन। - फोटो : अमर उजाला

नगर पालिका परिषद बैठक में शहर में पेयजल संकट का मुद्दा हावी रहा। विपक्षी सभासदों ने पेयजल संकट निवारण को चेयरमैन की मेज के सामने पहुंच हंगामा किया। विपक्ष के नेता हाजी रजा ने समस्या के निराकरण को लेकर 20 दिन बाद नगर पालिका का घेराव करने की चेतावनी दी। वहीं शोरशराबे के बीच नगर पालिका ने 67 करोड़ 21 लाख 12,276 रुपये के प्रस्ताव पारित किए गए।

विज्ञापन



नगर पालिका अधीक्षक लालमणि त्रिपाठी ने जैसे ही एजेंडे का पहला बिंदु पढ़कर चर्चा के लिए सदन में रखा। तभी विपक्षी सभासद विनय तिवारी चेयरमैन की डाइस के सामने अपनी सीट से खड़े हो गए और पूर्व में आडिट आब्जेक्शन के कारण वापस हुई 1.42 करोड़ की धनराशि का मुद्दा उठाया। चेयरमैन की अनुमति पर एकाउंटेंट ने कहा कि आडिट आब्जेक्शन की रिपोर्ट न मिलने से बजट वापस गया है।
विज्ञापन



सभासदों ने रिपोर्ट न देने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग उठाई। अधिशासी अधिकारी रश्मि भारती के धनराशि वापस लाने ेका आश्वासन दिया। इसके बाद सभासद विनय ने 2014-15 और 2015-16 में मिली अवस्थापना निधि के खर्च का व्यौरा मांगा। एकाउंटेंट हिसाब नहीं दे पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



सभासद मो. वसीम खान ने जलापूर्ति प्रभावित मोहल्लों में टैंकर से पानी की आपूर्ति न करने का मुद्दा उठाया। ईओ ने बताया कि एक हजार रुपये शुल्क अदायगी करने पर ही टैंकर भेजने का प्रावधान है। इस पर सदन में शोरगुल शुरू हो गया।


अंत में ईओ को अपना बयान वापस लेना पड़ा। विपक्ष के नेता हाजी रजा ने आरोप लगाया कि उसके घर में जलापूर्ति बंद है, ऐसे में वह आम जनता को पानी कहां से उपलब्ध कराएं। चेयरमैन जवाब दें कि अब तक पेयजल संकट से जूझ रहे शहरवासियों को इससे निजात दिलाने के लिए क्या प्रयास किए गए। इस सवाल पर पक्ष और विपक्ष दोनों एक हो गए।



चेयरमैन ने कहा कि यह समस्या किसी व्यक्ति विशेष की नहीं है। इसके लिए पक्ष और विपक्ष के सभासद एकजुट होकर समस्या का विकल्प खोजें। सभासदों ने बजट का ज्यादा हिस्सा पेयजल समस्या के निराकरण में खर्च करने की मांग की। ईओ ने शहर में जलस्तर घटने से बढ़े पेयजल संकट की बात स्वीकार की और कहा कि जरूरत इस बात की है कि पुराने नलकूपों के रिबोर कराए जाएं और नए नलकूपों की स्थापना की जाए, जिससे पानी के संकट से निजात पाई जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed