फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Mother and sons beat farmer for cutting ridge

Fatehpur News: मां और बेटों ने मेड़ कटने पर किसान को पीटा

Thu, 05 Sep 2024 01:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Mother and sons beat farmer for cutting ridge
औंग। थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव में ट्रैक्टर चालक किसान की मां ने बेटों संग पिटाई कर दी। किसान ने थाने में मां और बेटों के खिलाफ तहरीर दी है। कौड़िया गांव के किसान रामप्रेम अपने ट्रैक्टर से मंगलवार शाम खेत की जुताई कर रहा था। जुताई में पड़ोसी के खेत की मेड़ कट गई। मेड़ कटने के विवाद में खेत पर काम करने वाली मां और दो बेटे विवाद करने लगे। रामप्रेम ने माफी मांगी। गाली गलौज के विरोध पर मां और बेटे ने किसान की पिटाई कर दी। प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है।
विज्ञापन

--------

एंबुलेंस की टक्कर से पिकअप पलटी
औंग। थाना क्षेत्र के हाईवे में दुर्गागंज हाईवे पर मंगलवार रात पिकअप में एंबुलेंस पीछे से टकरा गई। एंबुलेंस की टक्कर से पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कानपुर भौंती का पिकअप चालक मनोज कुमार घायल हो गया। चालक कानपुर औद्योगिक क्षेत्र रनियां से केमिकल लेकर प्रयागराज के औद्योगिक क्षेत्र फूलपुर जा रहा था। हादसे के बाद कानपुर से फतेहपुर जा रहा एंबुलेंस चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने पिकअप चालक को औंग नर्सिंग होम में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed