फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Most of the schoolchildren suffering heat and scorching sun

गर्मी व चिलचिलाती धूप में स्कूली बच्चों का हाल बेहाल

Tue, 05 May 2015 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 05 May 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
Most of the schoolchildren suffering heat and scorching sun

आसमान से बरसती आग हर किसी को झुलसा रही है। गर्मी के मौसम में भगवान भास्कर आंखे तरेर रहे हैं वहीं चिलचिलाती धूप में मनुष्य के साथ पशु पक्षी भी बेहाल हैं। विद्यालय से लौटकर आने वाले नन्हे मुन्नों का लाल चेहरा देखकर मां का मन भी व्याकुल हो जाता है।

विज्ञापन

इन दिनों पड़ रही जबरदस्त गर्मी से सभी का हाल बेहाल है। उस पर बिजली की अधाधुंध कटौती ने लोगों की रात की नींद और दिन का चैन छिन लिया है। सबसे ज्यादा दिक्कत रात्रि में होने वाली बिजली की आंख मिचौनी से हो रही है। सोमवार को सुबह नौ बजे से ही तेज धूप ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। लोगों ने भी अपने अपने काम सुबह ही निपटाना बेहतर समझा। दोपहर में चिलचिलाती धूप में सड़कों में सन्नाटा सा पसरा रहा। इक्का दुका लोग मुह में कपड़ा लपेट कर आते जाते दिखाई पड़े। शहर के चौक, पत्थरकटा चौराहा, वर्मा चौराहा, पटेलनगर, शादीपुर व रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड के आसपास लोग शीतल पेय पदार्थ पीकर गर्मी से राहत महसूस करते रहे। सबसे ज्यादा धूप में नन्हे मुन्ने बच्चों की हालत खराब रही। सोमवार को अधिकतम पारा 42 डिग्री रिकार्ड किया गया जबकि न्यूनतम 21 डिग्री रहा। गर्मी का आलम यह रहा कि पंखे की हवा लू की तरह लग रही है। कूलर भी गर्मी के आगे बेअसर लग रहे हैं। जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों का गर्मी में हाल बेहाल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed