फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   More than one thousand transformers betrayed in three months

Fatehpur News: तीन माह में दगा दे गए एक हजार से अधिक ट्रांसफार्मर

Fri, 28 Jun 2024 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
More than one thousand transformers betrayed in three months
फतेहपुर। गर्मी के साथ ट्रांसफार्मरों के फुंकने का सिलसिला भी थम नहीं रहा है। जनपद में रोजाना करीब 15 से 20 ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। उन्हें मरम्मत के लिए वर्कशाप भेजा जा रहा है। लगातार ट्रांसफार्मर फुंकने से बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है।
विज्ञापन

जनपद में विद्युत आपूर्ति के लिए करीब 53 हजार ट्रांसफार्मर लगे हुए है। गर्मी की शुरुआत से लेकर अब तक तीन महीने में एक हजार से अधिक ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं। सर्वाधिक ट्रांसफार्मर जून के 27 दिनों में ही फुंके हैं। बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ओवरलोड के कारण ट्रांसफार्मरों के फुंकने की समस्या बढ़ी है। भीषण गर्मी में घरों, दफ्तरों व दुकानों आदि में बड़ी संख्या में कूलर, पंखे और एसी का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस कारण लोड बढ़ने से लाइनों में फाल्ट हो रहा है या ट्रांसफार्मर धड़ाम हो रहे हैं। इससे शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक बिजली व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है।
विज्ञापन

कुल सब स्टेशन-55
अप्रैल माह में फुंके ट्रांसफार्मर-250
मई माह में फुंके ट्रांसफार्मर-350
26 जून तक फुंके ट्रांसफार्मर-450
स्टोर में रिजर्व में रखे ट्रांसफार्मर-40

वर्कशॉप में प्रतिदिन 15 से 20 ट्रांसफार्मर मरम्मत को आ रहे हैं। इस समय सबसे ज्यादा 25 केवीए ट्रांसफार्मर फुंक रहे है और उनकी मांग भी है। सबसे ज्यादा ट्रांसफार्मर खराबी की शिकायतें खागा क्षेत्र से आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिजीत भाई पटेल, एसडीओ, वर्कशाप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed