फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Monkeys cut 21 in four days

बंदरों ने चार दिन में 21 को काटा

Thu, 11 May 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ फतेहपुर Updated Thu, 11 May 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Monkeys cut 21 in four days
बच्ची को बंदर ने काटा। - फोटो : अमर उजाला

जोनिहां (बिंदकी)। कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के जोनिहां कस्बे में बंदरों की धमाचौकड़ी से लोगों का घर से निकलना दूभर है। हाल यह है कि चार दिन में 21 लोगों को बंदरों ने हमला कर घायल कर दिया। बुधवार को छत पर सो रही बच्ची का मुंह नोच लिया। लोगों का कहना है कि वे कई बार शिकायत भी कर चुके, लेकिन पालिका कर्मी मदद को नहीं आ रहे हैं।

विज्ञापन

बुधवार को कस्बे के वसीम की मासूम बेटी साकरीन (5) छत पर सो रही थी।

तभी कटखने बंदरों ने उस पर हमला बोलकर उसका मुंह नोच लिया। मुन्ना की पुत्री खुशी (7) को भी काटा। इसी प्रकार पिछले चार दिन में रौनक (9), उज्ज्वल (5), रजत (8), सौर्य (6), ओम (6), आलम (10), रेहान (9), इमरान (10), अनस (8), गुलफाम (12), कल्लू (11), हैदर (8), फ राहान (9), जहांगीर (8), खुशबू (13), जाबिर (7), रुकसार (10), महिला अफ्र ोजा (35), ननदेवी (60) को काटकर घायल कर दिया है। सभी घायलों का इलाज प्राईवेट अस्पतालों में चल रहा है। पूर्व प्रधान नरेंद्र देव मिश्रा, अंकित शुक्ला, रामू गुप्ता, लल्ला गुप्ता  ने बताया कि  कई माह से बंदरों के आंतक से दहशत है। यहां के बंदर अब तक दर्जनों लोगों को घायल कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed