फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Money returned to cyber fraud victim's account

Fatehpur News: साइबर ठगी के शिकार के खाते में रकम लौटी

Sun, 29 Oct 2023 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sun, 29 Oct 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Money returned to cyber fraud victim's account
साइबर ठगी के शिकार के खाते में रकम लौटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। साइबर ठगी के शिकार युवक के खाते में साइबर सेल की टीम ने 50 हजार की रकम वापस कराई है। चांदपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर निवासी छत्रपाल से 18 अक्तूबर को साइबर अपराधियों ने फोन किया। चेक भुगतान रोकने का झांसा देकर एटीएम कार्ड व अन्य जानकारी लेकर खाते से 70 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। युवक ने मामले की शिकायत एसपी से की। एसपी ने साइबर क्राइम सेल प्रभारी कमर खान को कार्रवाई के आदेश दिए। साइबर टीम की जांच में युवक के खाते से ट्रांसफर किए रुपयों में 50 हजार रुपये एचडीएफसी पेजएप वालेट व 20 हजार दूसरे खातों पर भेजने का पता लगा। टीम ने एचडीएफसी बैंक के नोडल अधिकारियों से पत्राचार कर ठगे रुपये खाते से निकाले जाने के पहले रोकवाए। इस तरह रकम पीड़ित के खाते में लौट सकी।

----------------

जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक
फतेहपुर। पुलिस लाइन गेस्ट हाउस में डीएम सी. इंदुमति और एसपी उदयशंकर सिंह ने जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। जिले की समस्याओं के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण की कार्ययोजना बनाई गई। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, सदर विधायक चन्द्र प्रकाश लोधी, जहानाबाद विधायक राजेंद्र पटेल, बिंदकी विधायक जय कुमार जैकी, अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंक मिश्र, एडीएम, क्षेत्राधिकारी नगर, निरीक्षक एलआईयू, प्रतिसार निरीक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed