{"_id":"5772d8b64f1c1bde3a79ae6a","slug":"minister-of-state-in-the-work-on-strings-approach-offended","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम में हीलाहवाली पर केंद्रीय राज्यमंत्री नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम में हीलाहवाली पर केंद्रीय राज्यमंत्री नाराज
अमर उजाला/फतेहपुर
Updated Wed, 29 Jun 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
आवास पर समस्या सुनतीं केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद साध्वी निरंजन ज्योति ने आवास पर जनता दरबार लगाया। इस दौरान पेयजल और बिजली की समस्याएं हावी रहीं। किसी ने खराब हैंडपंप की शिकायत की तो किसी ने बदहाल बिजली का रोना रोया।
मंगलवार को तांबेश्वरपुरम स्थित आवास पर केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने जनता से मुलाकात की। हैंडपंप रीबोर और पंडित दीन दयाल उपाध्याय योजना विद्युतीकरण के तहत नागार्जुन कंपनी द्वारा लगाए जा रहे खंभों में अनियमितता की शिकायतें रहीं।
जहानाबाद विधानसभा के जमरौली गांव के सुरेश, विक्रम आदि ने बताया कि विद्युतीकरण के नाम पर ठीक से काम नहीं कराया जा रहा है। इसी प्रकार बसावनपुर में जो खंभे लगे हैं, वह घटिया हैं।
विज्ञापन
इस पर केंद्रीय राज्य मंत्री ने फोन पर चीफ इंजीनियर से बात की और मामले में जांच के निर्देश दिए। बेर्रांव गांव की प्रीती सिंह ने बताया कि वह केंद्र सरकार की मुद्रा योजना के तहत गाजीपुर ग्रामीण बैंक में लोन लेने गई थी, लेकिन उन्हें लोन नहीं दिया जा रहा है। इस पर साध्वी ने एलडीएम से बात कर तत्काल लोन दिलाने को कहा। इसी प्रकार पेयजल और बिजली की कटौती की समस्याएं छाई रहीं।