फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Mining vehicles will be monitored by cameras, action will be taken against those who hide numbers.

Fatehpur News: भट्ठे में मिट्टी मिक्सर मशीन में चालक के टुकड़े हुए

Wed, 20 Dec 2023 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Mining vehicles will be monitored by cameras, action will be taken against those who hide numbers.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहुआ। ईंट पथाई के लिए मिट्टी तैयार करने वाली मिक्सर मशीन में गिरने से ट्रैक्टर चालक के टुकड़े हो गए। हादसे के बाद मशीन की चादर को गैस कटर से काटकर शव के टुकड़ों में निकाला गया। पुलिस टुकड़ों को इकट्ठा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसा पैर फिसलने से मशीन के भीतर गिरने से होना बताया जा रहा है।
गाजीपुर थानाक्षेत्र के करसवां गांव निवासी विष्णु प्रताप सिंह का पुत्र पुनीत सिंह उर्फ गोलू सिंह (24) ललौली थानाक्षेत्र के बहुआ कस्बे के राज ईंट भट्ठे में दो साल से ट्रैक्टर चलाता था। ट्रैक्टर में फिट ईंट पथाई की मिट्टी तैयार करने वाली मिक्सर मशीन में काम भी करता था। वह बुधवार दोपहर करीब तीन बजे मशीन में फंसी मिट्टी की धुलाई भट्ठे में कर रहा था।
विज्ञापन

धुलने के लिए मिक्सर मशीन को चालू कर रखा था। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह मशीन के अंदर चला गया। हादसा देखकर भट्ठे में अफरा-तफरी फैल गई। किसी तरह मशीन को बंद किया गया। मशीन में फंसने से गोलू के टुकड़े हो चुके थे। पुलिस ने गैस कटर से मिक्सर मशीन की चादर कटवाई। उसे किसी तरह बाहर निकाला जा सका। बेटे की मौत से मां पुष्पा देवी और पिता विष्णु प्रताप सिंह का रो रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक अपने भाइयों सुमित सिंह, विनीत सिंह और हर्षित सिंह में तीसरे नंबर का था। प्रभारी निरीक्षक तारकेश्वर राय ने बताया की परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। शव के अवशेष में सिर्फ गर्दन सुरक्षित मिली है। बाकी शरीर के टुकड़े हो गए हैं। घटना पैर फिसलने से बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed