फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Mine access blocked for three days; villagers stand firm on demand for compensation.

Fatehpur News: तीन दिन से बंद खदान का रास्ता, मुआवजे की मांग पर अड़े ग्रामीण

Mon, 06 Apr 2026 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Mine access blocked for three days; villagers stand firm on demand for compensation.
फोटो-36-जेसीबी के सामने बैठी महिलाएं। संवाद
फतेहपुर। थानाक्षेत्र के अढ़ावल स्थित दो नंबर खदान का रास्ता तीन दिन से बंद है। यहां ग्रामीणों ने भूमिधरी जमीन से गुजरने वाले मार्ग पर बैठकर आवागमन रोक रखा है। ग्रामीणों की मांग है कि उनकी फसल का 49 लाख रुपये मुआवजा मिलने के बाद ही रास्ता खोला जाएगा।
विज्ञापन

जिले की खदानों तक कोई सरकारी रास्ता नहीं है और अधिकांश मार्ग किसानों की भूमिधरी जमीनों से होकर गुजरते हैं। आरोप है कि खदान संचालक बिना मुआवजा दिए खनन कार्य कराते हैं। इससे नाराज किसानों ने रास्ता बंद कर दिया है।
विज्ञापन

रास्ता खुलवाने के लिए पिछले तीन दिनों से राजस्व टीम मौके पर पहुंच रही है लेकिन ग्रामीण बिना मुआवजा लिए हटने को तैयार नहीं हैं। सोमवार को सदर एसडीएम अनामिका श्रीवास्तव, तहसीलदार रजनीश और नायब तहसीलदार अमरीश कुमार कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन की सख्ती के बीच ग्रामीणों ने नारेबाजी की। स्थिति बिगड़ती देख खदान में फंसे ट्रकों को निकालने के लिए प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग से जाने की अनुमति दे दी।

फोटो-36-जेसीबी के सामने बैठी महिलाएं। संवाद

फोटो-36-जेसीबी के सामने बैठी महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed