{"_id":"6ac7d0b2307f356635089c20","slug":"mentally-ill-youth-attacks-younger-brother-with-an-axe-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-164134-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: मानसिक बीमार युवक ने छोटे भाई पर कुल्हाड़ी से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: मानसिक बीमार युवक ने छोटे भाई पर कुल्हाड़ी से किया हमला
विज्ञापन
खखरेरू। नगर पंचायत के रामनगर वार्ड नंबर-12 में बृहस्पतिवार शाम मानसिक बीमार युवक ने छोटे भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। पुलिस ने उसे सीएचसी खखरेरू पहुंचाया। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
रामनगर वार्ड निवासी बृजभान का पुत्र सुनील कुमार (45) मानसिक बीमार है। कानपुर में उसका इलाज चल रहा है। बृहस्पतिवार को सुनील घर में बैठा था। पास में छोटा भाई सुशील कुमार (20) भी बैठा था। इसी दौरान सुनील घर के अंदर गया और कुल्हाड़ी लेकर बाहर आया।
उसने छोटे भाई पर हमला कर दिया। कुल्हाड़ी लगने से सुशील घायल होकर गिर पड़ा। ग्रामीणों ने डायल 112 को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस 108 की मदद से घायल को सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। खखरेरू थाने के क्राइम इंस्पेक्टर श्याम सुंदर गिरि ने बताया कि कुल्हाड़ी बरामद कर ली। सुनील मौके से भाग गया है। उसका तलाश जारी है।