{"_id":"62c9d48a4953344b631f7eac","slug":"maut-up-news-fatehpur-news-postmartam-premi-fatehpur-news-knp706730786","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरा में छिपा मौत का राज, हल्के चोट के भी निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरा में छिपा मौत का राज, हल्के चोट के भी निशान
विज्ञापन
चौडगरा। प्रेमी के घर युवती की मौत की गुत्थी अभी भी नहीं सुलझी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। स्लाइड बनाकर बिसरा भी सुरक्षित रखा गया है। पुलिस का कहना है कि प्रेमी व उसके घरवाले फरार है। युवती के परिजनों से भी कोई तहरीर नहीं मिली है।
कल्यानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को प्रेमी के घर में युवती का शव मिला था। युवती के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया था।
जबकि प्रेमी की बहन ने युवती के परिजनों पर ही पीट-पीटकर हत्या कर शव जबरन उनके घर में रखने की बात कही थी। थाना प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह राजपूत ने बताया कि जांच चल रही है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। ।