{"_id":"5fc291828ebc3ea360758e9e","slug":"maurang-chori-par-jach-baithi-fatehpur-news-knp596880973","type":"story","status":"publish","title_hn":"निदेशक ने पुलिस कस्टडी से चोरी हुई मौरंग के मामले की जांच के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निदेशक ने पुलिस कस्टडी से चोरी हुई मौरंग के मामले की जांच के दिए निर्देश
विज्ञापन
पुलिस अभिरक्षा से 62 लाख की मौरंग चोरी होने के मामले को खनन निदेशक रोशन जैकब ने संज्ञान में लिया है। उन्होंने मामले में 27 नवंबर को डीएम से प्रकरण की सत्यता की जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
माफिया और अवैध भंडारण करने वालों पर एफआईआर कराने और विभागीय अधिकारियों की संलिप्तता पाए जाने पर संबधित की रिपोर्ट शासन को भेजने के निर्देश दिए हैं। निदेशक की ओर मामला संज्ञान में लेने की वजह से हड़कंप मचा है। अब मामले में बड़ी कार्रवाई होने की उम्मीद है। पुलिस ने अभी तक अज्ञात लोगों के खिलाफ मौरंग चोरी का मामला दर्ज कर ठंडे बस्ते में मामला डाल दिया था। यह ऐसी चोरी रही कि जिसमें आंखों से काजल चुरा ले जाने वाली कहावत चरितार्थ हुई है। उसके बाद भी अधिकारी सोये रहे।
बता दें कि छह अगस्त को खनिज विभाग ने हुसैनगंज क्षेत्र में अवैध तरीके से डंप की गई मौरंग को जब्त किया था। यहां 15 हजार घनमीटर मौरंग मिली थी, जिसकी कीमत 62 लाख के आसपास थी। सितंबर माह में मौरंग नीलामी की निविदा निकाली गई। निविदा में आवेदक सामने नहीं आए क्योंकि मौके पर मौरंग के ढेर गायब हो चुके थे। इसके बाद अधिकारियों ने पत्राचार किया। पत्राचार होने पर हुसैनगंज पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ सीज मौरंग चोरी की रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी दी। चोरी की रिपोर्ट बीट के सिपाही विजय और शिवम ने कराई थी। यहां बकायदा पुलिस कर्मियों की मौरंग की सुरक्षा के लिए थाने से दिन रात ड्यूटी के लिए रवानगी होती थी।