फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   maternal death after delivery

Fatehpur News: प्रसव के बाद प्रसूता की मौत

Thu, 09 Apr 2026 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
maternal death after delivery
फाइल फोटो 38- संगीता देवी
विज्ञापन

- पति का आरोप पीएचसी में जबरन कराया गया प्रसव
- हालत बिगड़ने के बाद रेफर किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
विजयीपुर। ब्लॉक क्षेत्र के सिलमी गांव की एक महिला की बुधवार देर शाम पीएचसी में प्रसव के बाद हालत बिगड़ गई। यहां से उसे हरदों सीएचसी रेफर किया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पति का आरोप है कि पत्नी की पहले से हालत ठीक नहीं थी। इसी वजह से पीएचसी कर्मियों से सलाह लेने गए थे। उन्हें किसी दूसरी जगह रेफर करने के लिए कहा था। आरोप है कि जबरन प्रसव कराया गया।

गांव निवासी शिवबाबू ने बताया कि पत्नी संगीता देवी (33) प्रसव पीड़ा होने पर वह लोग पीएचसी विजयीपुर ले गए। जहां प्रसव के दौरान संगीता ने एक बच्चे को जन्म दिया। इस दौरान उसकी हालत बिगड़ने लगी। पीएचसी कर्मियों ने देर शाम को सीएचसी हरदों के लिए रेफर किया। जहां पहुंचते ही संगीता ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पति ने बताया संगीता क्षय रोग से ग्रसित थी। खून की कमी से काफी कमजोर थी। प्रसव से पहले पीएचसी में महिला डॉक्टर को सारी जानकारी दी थी। उन्होंने सुरक्षित प्रसव कराने की बात कही थी। प्रभारी डॉक्टर बृजेश पाठक ने बताया कि प्रसव के लिए महिला को भर्ती किया गया था। हालत बिगड़ने पर उसे रेफर किया गया। आरोप परिजन गलत लगा रहे हैं, फिर भी मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed