{"_id":"63fbb1442cad8f29110e1e74","slug":"married-woman-died-under-suspicious-circumstances-fatehpur-news-c-12-1-99660-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
Mon, 27 Feb 2023 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Mon, 27 Feb 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
हथगाम। थानाक्षेत्र के पलिया बुजुर्ग गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
नाथूपुर गांव निवासी प्रभु की बेटी सुनीता (22) की शादी थानाक्षेत्र के पलिया बुजुर्ग गांव निवासी रमेश उर्फ कल्लू के पुत्र अर्जुन उर्फ पिंटू से जुलाई 2022 में हुई थी। सुनीता की रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पति अर्जुन ने बताया कि सुबह जाग कर कर बाहर निकल गया था और सुनीता लेटी थी। वापस आने पर भी लेटी देखकर जगाया तो वह नहीं उठी। तब गांव के डॉक्टर को बुलाया। डॉक्टर ने मौत की पुष्टि की। युवती के भाई रामप्रताप ने बहन की हत्या करने का ससुरालीजनों पर आरोप लगाया है। थाना प्रभारी रणजीत बहादुर सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।