{"_id":"6248a2274f0bf4669e140303","slug":"married-woman-died-married-11-months-ago-fatehpur-news-knp6889922185","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की मौत, 11 माह पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की मौत, 11 माह पहले हुई थी शादी
विज्ञापन
खागा(फतेहपुर)। हरनवा असोथर से भोगलपुर अपनी ससुराल आई विवाहिता की शुक्रवार शाम मौत हो गई। 11 माह पहले शादी हुई थी। पिता ने ससुराल के चार लोगों के खिलाफ जहर देकर मार डालने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने सास, ससुर व पति को गिरफ्तार कर लिया है।
असोथर थाना क्षेत्र के हरनवा गांव की आराधना देवी (21) पुत्री राम सहाय की शादी खागा कोतवाली क्षेत्र के भोगलपुर गांव निवासी निरंजन पाल से हुई थी। शुक्रवार शाम आराधना देवी की ससुराल में मौत हो गई।
घरवालों ने पिता राम सहाय को सूचना दी कि उनकी बेटी ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली है। यह सुनकर राम सहाय व अन्य लोग भोगलपुर पहुंचे और पुलिस को खबर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
राम सहाय की तहरीर पर पुलिस ने पति निरंजन पाल, ससुर राम प्रताप, सास सुधारानी व जेठानी पूनम देवी के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ससुराली जन आराधना से एक सोने की जंजीर, दुकान खोलने के लिए दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे।
मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट की जा रही थी। सीओ खागा संजय सिंह ने बताया कि घटना में पति, ससुर व सास को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।