{"_id":"659ae86f361b884382094c54","slug":"married-woman-committed-suicide-by-hanging-herself-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-9380-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: विवाहिता ने फंदा लगाकर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: विवाहिता ने फंदा लगाकर की खुदकुशी
Sun, 07 Jan 2024 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Sun, 07 Jan 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
खागा। विवाहिता ने शनिवार रात घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। रविवार सुबह पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने कोतवाली में घटना की सूचना दी। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर उनकी बेटी को परेशान करने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस में तहरीर नहीं दी है।
थरियांव थाना क्षेत्र के चक कोर्रा सादात मजरे दलपतपुर गांव निवासी रहीसउद्दीन ने अपनी बेटी फोजिया उर्फ गोल्ली (28) की शादी 2017 में खागा कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी युवक से की थी। पति गुजरात के सूरत में वेल्डिंग का काम करता है और इस समय वह गांव में है। फोजिया के दो पुत्र हैं।
शनिवार रात फोजिया ने एक कमरे में जाकर रस्सी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों को देर रात इसकी जानकारी मिली, तो कोहराम मच गया। सुबह सूचना पर मायके पक्ष से फोजिया के भाई व अन्य लोग गांव पहुंचे। भाई अंसार खान ने कोतवाली में घटना की सूचना देकर पोस्टमार्टम कराने की बात कही। इंस्पेक्टर खागा तेज बहादुर सिंह ने बताया कि सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने अभी तक कोई शिकायत नहीं की है।