फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Married woman beaten for dowry and thrown out of the house

Fatehpur News: दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला रिपोर्ट,

Thu, 19 Jun 2025 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Married woman beaten for dowry and thrown out of the house
फतेहपुर। दहेज की मांग पूरी ने होने पर एक विवाहिता को घर निकाल देने पर महिला थाना पुलिस ने तीन ससुरालीजनों पर मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज की है। खागा कोतवाली क्षेत्र के गांव भोगलपुर निवासी भूपाल सिंह ने बेटी प्रगति की शादी जनपद चित्रकूट के थानाक्षेत्र कर्बी के मोहल्ला द्वारिकापुरी निवासी केशव सिंह के पुत्र विंध्य प्रताप के साथ 7 दिसंबर 2021 की थी। प्रगति ने बताया कि पिता ने अपने सामर्थ्य से शादी में लगभग 13 लाख रुपये नकद व सात लाख रुपये खाते में दिए। लाखों के जेवरात और सामान दहेज में दिया। शादी के समय ही ससुरालीजनों ने पांच लाख रुपये की अतिरिक्त मांग कर विदाई से इन्कार कर दिया था। परिजनों और रिश्तेदारों के मनाने पर विदा कराकर ले गए थे। शादी के बाद से ही ससुरालीजन ताना देकर गाली गलौज करने लगे उससे दहेज में रुपये लाने का दबाव बनाने लगे। 27 अप्रैल 2022 को पति विंध्य प्रताप सिंह, सास गीता सिंह, ससुर ने लाठी डंडों से मारापीटा। पेट्रोल डालकर आग लगाकर जान से मारने की धमकी दी। वह जान बचाकर पिता के साथ मायके चली आई। शिकायत लेकर थाने गई। सुनवाई न होने पर महिला थाने में गुहार लगाई। महिला थाने में सुलह समझौता का प्रयास चलता रहा। महिला थाना पुलिस ने पति, सास, ससुर समेत तीन ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed