फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Marriage breaks off over demand for ring, wedding party returns without bride after paying Rs 9.50 lakh

Fatehpur News: गूठी की मांग पर टूटा निकाह, 9.50 लाख देकर बिन दुल्हन लौटी बरात

Sun, 29 Mar 2026 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Marriage breaks off over demand for ring, wedding party returns without bride after paying Rs 9.50 lakh
फतेहपुर। निकाह से पहले दूल्हे की ओर से अंगूठी की मांग करना महंगा पड़ गया। विवाद इतना बढ़ा कि बरात बिना दुल्हन के लौट गई। मामला सुलझाने के लिए लड़की पक्ष को शादी का खर्च बताकर 9.50 लाख रुपये देने पड़े। इसके बाद बरात वापस गई और खुशियां बिखर गईं।
विज्ञापन

चांदपुर थाने के अमौली कस्बे में बृहस्पतिवार को एक शादी समारोह चल रहा था। गाजे-बाजे के साथ दूल्हा बरात लेकर निकाह के लिए पहुंचा लेकिन निकाह से पहले अंगूठी की मांग को लेकर विवाद शुरू हो गया। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों में गाली गलौज और मारपीट हो गई। दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे और बरातियों को बंधक बना लिया।
विज्ञापन

कानपुर जिले के सजेती थाना क्षेत्र के बरीपाल निवासी इरफान के पुत्र सलमान का निकाह तय था। बरात एक मैरिज हाल पहुंची थी। यहां निकाह से पहले सलमान ने सोने की अंगूठी की मांग रखी। दुल्हन पक्ष ने मना किया तो कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। कई घंटे तक पंचायत चली लेकिन सहमति नहीं बन सकी और दूल्हा पक्ष लौटने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान दुल्हन पक्ष ने दूल्हे और बरातियों को रोककर शादी का खर्च मांगना शुरू किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच 9.50 लाख रुपये में समझौता कराया। रकम मिलने के बाद दूल्हे और बरातियों को छोड़ा गया। शुक्रवार को दूल्हा बिना दुल्हन के बरात लेकर लौट गया। थाना प्रभारी विनोद पटेल ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed