{"_id":"60d236328ebc3e834c0be658","slug":"marpeet-fatehpur-news-fatehpur-news-knp6358328159","type":"story","status":"publish","title_hn":"पक्का तालाब इलाके में बीडीसी को उठाने में मचा बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पक्का तालाब इलाके में बीडीसी को उठाने में मचा बवाल
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के पक्का तालाब इलाके में मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे ब्लाक प्रमुख पद के दावेदार के घर पर दूसरे पक्ष के लोगों ने धावा बोल दिया। आरोप है कि असलहों के दम पर मारपीट और लूटपाट कर दो बीडीसी सदस्यों उठा ले गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। दूसरे पक्ष से एक बीडीसी ने तहरीर दी है।
पक्का तालाब निवासी सेवानिवृत्त दरोगा रामऔतार रावत की बहू आशा देवी बीडीसी सदस्य हैं। वह सपा से तेलियानी ब्लॉक प्रमुख पद की दावेदार हैं। रामऔतार ने बताया कि घर में स्वेच्छा से कुछ बीडीसी आए थे। आरोप है कि तभी भाजपा के 15-20 लोग घर में घुस आए। जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया। असलहों के दम पर घर से 20 लाख रुपये और जेवरात लूट लिए।
दो बीडीसी सदस्य बैठे थे, उन्हें भी उठा ले गए। उधर, मलवां थानाक्षेत्र के धारूपुर गांव निवासी रवि पटेल ने कोतवाली में तहरीर दी कि उनका बेटा शैलेंद्र पटेल बीडीसी सदस्य है। जिसे 21 जून को नउवाबाग के पास से कुछ सपा के लोगों ने अगवा किया है। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया दोनों पक्षों से तहरीर आई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।