{"_id":"654a8018b2a070444e091ce9","slug":"market-decorated-for-the-festival-buzzing-with-buyers-fatehpur-news-c-217-1-fth1002-6541-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: त्योहार पर सजे बाजार, खरीदारों से हुए गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: त्योहार पर सजे बाजार, खरीदारों से हुए गुलजार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। त्योहार में बाजार सज चुके हैं। सोने-चांदी, कपड़ा, इलेक्टि्रानिक्स की दुकानों में भीड़ उमड़ने लगी है। सदर बाजार में सुबह से देर रात तक रौनक रहती है। वहीं, आटोमोबाइल बाजार में भी खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। ट्रैक्टर खरीद पर किसानों के लिए आकर्षक उपहार दिए जा रहे हैं।
चौक स्थित हरिओम ज्वैलर्स के हरिओम रस्तोगी ने बताया कि त्योहार में सोना-चांदी की डिमांड बढ़ जाती है। पर्व पर खरीदना शुभ भी माना जाता है। सभी वर्ग के लिए उचित दामों में ज्वैलरी समेत अन्य पूजा की मूर्तियां भी उपलब्ध हैं। डिमांड को देखते हुए हुए आभूषण तैयार कराए गए हैं।
टाइल्स विक्रेता राममिलन शिवहरे ने बताया कि पोस्टर टाइल्स में धार्मिक चिह्न, स्थल और नैतिक गुणों की तस्वीरें छपी हैं। जो लगने के बाद दीवारों में सीनरी से अच्छी लगेंगी। टाइल्सों की ग्रेस्टफ सीरीज पार्किंग एरिया में लगाने के लिए सबसे बेहतर है। घर की फर्श और किचन के लिए सिग्नेचर सीरीज का प्रयोग किया जा सकता है। इन दिनों लोग घरों में पत्थर लगाने की अपेक्षा टाइल्स का इस्तेमाल अधिक कर रहे हैं। पेंट कारोबारी शैलेंद्र गुप्ता का कहना है कि प्रीमियम कलर की कीमतों में इजाफा हुआ है। लोग ब्रांडेड कंपनियों के पेंट की अधिक मांग कर रहे हैं। 200 रुपये से लेकर 700 रुपये प्रति लीटर के कलर बाजार में मौजूद हैं। पेंट के साथ पुट्टी की भी डिमांड जोरों पर है। पेंट के साथ लोग वॉलपेपर भी लगवा रहे।